एक्सप्लोरर

इन प्राणायाम से मेंटल हेल्थ होगी बेहतर, हर काम करने में लगेगा दिल

मेन्टल हेल्थ जैसे- डिप्रेशन, एंजाइटी जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो आप भी करें ये प्राणायाम.

कभी-कभी कुछ कारणों से हमारे मेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ जाता है जिससे लोग परेशान रहने लगते हैं. हर किसी के पास इतनी समस्या है कि उसका असर दिमाग पर पड़ता ही है. अगर आपके मन में भी नकारात्मक विचार आकर आपको परेशान कर रहे हैं तो आपको बिना वजह स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है. इन सभी तनावों व स्ट्रेस को खुद से दूर करने के लिए आप योग का सहारा ले सकती हैं. ऐसे कई प्रणायाम हैं, जो ना सिर्फ स्ट्रेस को दूर करते हैं, बल्कि आपको शारीरिक व मानसिक रूप से भी सेहतमंद बनाते हैं.  ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि मेंटल हेल्थ ठीक करने के लिए आप कौन-कौन से प्राणायाम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

भ्रामरी प्राणायाम-भ्रामरी प्रणायाम के दौरान अंतरंग नाद क्रिएट किया जाता है यह नाद हमारे शरीर व दिमाग में घूमता है यह सेल्युलर लेवल पर जाकर यह इफेक्ट लेकर आता है, इससे बॉडी के अंदर पॉजिटिव बदलाव आते हैं और दिमाग एकदम शांत हो जाता है. इसलिए अगर किसी को बहुत अधिक गुस्सा आता हो या फिर आप हरदम स्ट्रेस में रहती हैं तो भ्रामरी प्रणायाम के अभ्यास से आपको यकीनन लाभ होगा.

ऐसे करें भ्रामरी प्राणायाम-

  • भ्रामरी प्रणायाम का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आप आंखें बंद करके सीधा बैठ जाएं.
  • अब दोनों हाथों के अंगूठे से अपने कान बंद कर लें और दोनों हाथों की तर्जनी उंगली को माथे पर और मध्यमा, अनामिका और कनिष्का उंगली को आंखों के उपर रखें.
  • एक लंबी गहरी सांस लें इसके बाद बिना मुंह खोले भ्रमर की आवाज निकालें और इस दौरान सांस को धीरे-धीरे बाहर छोड़ें इसी प्रक्रिया को आप अपनी क्षमता के हिसाब से बार-बार दोहरा सकती हैं.

ओम चैटिंग- अगर आपने अभी-अभी योगाभ्यास शुरू किया है और योगासन करने में आपको कठिनाई का अहसास हो रहा है तो ओम् चैटिंग के जरिए आप अपने मन को रिलैक्स कर सकती हैं, मेडिटेशन के दौरान भी आप ओम चैटिंग का अभ्यास कर सकते है यह आपके मन-मस्तिष्क को पूरी तरह शांत करता है.

ऐसे करें ओम चैटिंग-

ओम् चैटिंग का अभ्यास करने के लिए एक शांत जगह पर जाकर बैठ जाएं सुखासन या किसी और आसान में बैठकर आंखें बंद करके ओम् का उच्चारण करें.

इस दौरान मन में आने वाले विचारों को जबरदस्ती रोकने की कोशिश ना करें जब आप शांतिपूर्वक ओम् का उच्चारण करेंगी तो कुछ ही देर में आपका मन खुद ब खुद शांत हो जाएगा.

नाड़ी शोधन प्राणायाम- नाड़ी शोधन प्रणायाम दिमाग में ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाता है यह ब्रेन सेल्स को एक्टिव करता है, जिससे माइंड शांत होता है. जब नाड़ीशोधन प्रणायाम के दौरान कुम्भक किया जाता है तो इससे ऑक्सीजन कुछ देर के लिए आपके शरीर में रूकती है. इस दौरान आपके माइंड और बॉडी का डिटॉक्सीफिकेशन होता है जिससे नकारात्मक विचार भी आपके मन से दूर होता है. इसके नियमित अभ्यास से गुस्सा, स्ट्रेस और चिड़चिडे़पन जैसी परेशानी भी दूर होती है.

कैसे करें नाड़ी शोधन प्राणायाम-

  • नाड़ीशोधन प्राणायाम का अभ्यास करने के लिए सुखासन या पद्मासन में आंखें बंद करके एकदम सीधा बैठ जाएं.
  • अब सीधे हाथ की प्राणायाम मुद्रा बनाए अब दाएं हाथ के अंगूठे से दायीं नासिका बंद कर पूरी श्वास बाहर निकालें.
  • अब बायीं नासिका से श्वास को भरें, तीसरी उंगली से बायीं नासिका को भी बंद कर आंतरिक कुंभक करें जितनी देर स्वाभाविक स्थिति में रोक सकते हैं, रोकें.फिर दायां अंगूठा हटाकर श्वास को धीरे-धीरे बाहर छोड़ें.
  • 1-2 क्षण बाह्य कुंभक करें फिर दायीं नासिका से गर्दन उठाकर श्वास को रोकें, फिर बायीं से धीरे से निकाल दें आप इसी तरह बार-बार नाड़ीशोधन प्रणायाम का अभ्यास कर सकती हैं.

उज्जयी प्राणायाम- उज्जयी प्राणायाम अधिकतर थायराइड हार्मोन्स को बैलेंस करने का काम करता है, थायराइड के अन बैलेंस होने के कारण स्ट्रेस  होता है. इसलिए अगर नियमित रूप से इसका अभ्यास किया जाए तो आपको तनाव और थॉयराइड जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

कैसे करें उज्जयी प्राणायाम-

  • उज्जायी प्रणायाम का अभ्यास करने के लिए सर्वप्रथम सुखासन में बैठ कर मुंह को बंद करके नाक के दोनों छिद्रों से वायु को तब तक अन्दर खींचें, जब तक वायु फेफड़े में भर न जाए.
  • याद रखें कि वायु को अंदर खींचते समय गले से खर्राटें की आवाज निकलनी चाहिए.
  • अब आप कुछ देर आंतरिक कुंभक (वायु को अंदर ही रोकना) करें इसके बाद फिर नाक के दाएं छिद्र को बंद करके बाएं छिद्र से वायु को धीरे-धीरे बाहर निकाल दें.
  • इस तरह इस क्रिया का पहले 5 बार अभ्यास करें और धीरे-धीरे अभ्यास की संख्या बढ़ाते हुए 20 बार तक ले जाएं.

ये भी पढ़ें-

इस तरह से करें मेडिटेशन, नहीं होगी कोई भी परेशानी

इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए आलू का सेवन, हो सकती है समस्या

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधितरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Kitchen Spices Safety Tips :किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget