एक्सप्लोरर

अब बच्चों की बार्बी भी पहन रही है इंसुलिन पंप, टाइप-1 डायबिटीज को समझने की नई पहल

अब बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल भी टाइप-1 डायबिटीज को दर्शा रही है. इस पहल का मकसद बच्चों और अभिभावकों में शुगर से जुड़ी जागरूकता बढ़ाना है ताकि समय पर इसका सही इलाज हो सके.

बच्चों की पसंदीदा गुड़िया बार्बी अब सिर्फ स्टाइल और फैशन की पहचान नहीं बल्कि हेल्थ अवेयरनेस की एक मिसाल भी बन गई है. टॉय निर्माता कंपनी मेटल ने पहली बार एक ऐसी बार्बी डॉल लॉन्च की है जो टाइप वन डायबिटीज से जूझ रहे लोगों काे रिप्रेजेंट करती है. यह गुड़िया न केवल एक इंसुलिन पंप पहने हुए है बल्कि उसके बाजू पर एक कंटीन्यूअस ग्लूकोस मॉनिटर भी लगा हुआ है. जिससे उसकी सेहत की निगरानी की जा सकती है.

टॉय निर्माता कंपनी मेटल का कहना है कि इस खास मॉडल को डिजाइन करते समय यह ध्यान रखा गया है कि यह उस समुदाय की हकीकत को बखूबी दर्शा सके जो टाइप वन डायबिटीज से प्रभावित है.  इस टाइप वन डायबिटीज वाली बार्बी के साथ एक स्मार्टफोन और ब्लू पर्स भी आता है जिसमें जरूरी दवाएं और स्नैक्स रखे जा सकते हैं.

भारत में टाइप वन डायबिटीज एक गंभीर चुनौती

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में टाइप वन डायबिटीज के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है खासकर बच्चों और युवाओं में. वहीं ज्यादातर मरीजों को सही इलाज और उपकरणों की जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से ब्लड शुगर को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. वहीं कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारत में कई टाइप वन डायबिटीज मरीज आज भी पुरानी इंसुलिन टेक्नोलॉजी पर निर्भर है और उनके पास आधुनिक डिवाइसेज जैसे सीजीएम या इंसुलिन पंप की सुविधा नहीं है.

यह बीमारी क्या है और क्यों होती है

टाइप 1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून डिजीज है. जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से अग्नाशय की इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं पर हमला कर देता है. इस वजह से शरीर में इंसुलिन की भारी कमी हो जाती है और ग्लूकोज का लेवल भी असंतुलित होने हो जाता है. यह स्थिति अक्सर बच्चों और युवाओं में देखी जाती है और उन्हें जीवन भर इंसुलिन थेरेपी की जरूरत पड़ती है.

बचपन से ही जरूरी है जागरूकता

बच्चों में ब्लड शुगर का संतुलन उनके मूड, नींद और पढ़ाई पर भी असर डाल सकता है. ऐसे में सही समय पर डायग्नोसिस और नियमित मॉनिटरिंग बेहद जरूरी होती है. संतुलित खानपान, नियमित, व्यायाम, इंसुलिन थेरेपी और तनाव को नियंत्रित करने की तकनीक जैसे योग और मेडिटेशन स्थिति से बेहतर ढंग से निपटने में मदद कर सकती है.

अभी भी चुनौतियां बाकी है

भारत का हेल्थ सिस्टम अब भी टाइप वन डायबिटीज के लिए पूरी तरह तैयार नहीं माना जाता है. ग्रामीण इलाकों में विशेष केंद्रों की, कमी एक्सपर्ट्स,  डायबिटीज एजुकेटर की अनुपस्थिति और तकनीकी की पहुंच न होना बड़ी समस्या है.  ऐसे में जरूरत है एक मजबूत नीति की जो इंसुलिन और इलाज को सस्ता और सुलभ बना सके. साथ ही समझ में संवेदनशीलता और समझदारी भी बढ़ा सके.

ये भी पढ़ें- महिलाओं में क्यों होती है बच्चे न पैदा कर पाने की दिक्कत?, जानें कौन सी गलती आपके ऊपर पड़ जाती है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Gift Ideas: बॉयफ्रेंड के गिफ्ट को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन शानदार तोहफों से करें सरप्राइज
बॉयफ्रेंड के गिफ्ट को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन शानदार तोहफों से करें सरप्राइज
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget