एक्सप्लोरर

गर्भधारण के समय तनाव का सामना करने वाली महिलाओं को लड़का या लड़की? रिसर्च से मिला ये जवाब

डॉक्टर हमेशा प्रेगनेन्ट महिलाओं के लिए समर्थन और तनाव को कम करने में उनकी मदद करने के आश्वासन की जरूरत पर जोर देते हैं. कई रिसर्च और नतीजे मां और बच्चे पर तनाव के प्रभाव को उजागर करते हैं, लेकिन वर्तमान रिसर्च इस मामले में अनोखा है कि ये बच्चे की लिंग को निर्धारित करता है.

गर्भधारण से पहले और गर्भधारण के दौरान तनाव का अनुभव करनेवाली महिलाओं में लड़की को जन्म देने की संभावना दोगुनी हो जाती है. स्पेन में ग्रेनेडा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने चौंकानेवाला दावा किया है. उन्होंने प्रेगनेन्ट महिलाओं के बाल में तनाव से जुड़े हार्मोन कोर्टिसोल का विश्लेषण किया. गर्भधारण से पहले तनाव के लेवल का विश्लेषण करने का मकसद ये निर्धारित करना था कि क्या बच्चे का लिंग से कोई संबंध है.

गर्भधारण अवधि में मां के तनाव से क्या लिंग का है कोई संबंध?

रिसर्च में शामिल 108 महिलाओं की मॉनिटरिंग गर्भधारण की शुरुआत से बच्चों के जन्म तक की गई. इस बीच गर्भधारण से पहले, दौरान और बाद में तनान के लेवल का विश्लेषण बाल और विभिन्न मनोवैज्ञानिक जांच से किया गया. महिलाओं ने प्रेगनेन्सी के पहले सप्ताह से लेकर प्रसव तक अपना तनाव लेवल दर्ज करवाया. रिसर्च से खुलासा हुआ कि जिन महिलाओं ने प्रेगनेन्ट होने से पहले और गर्भधारण के दौरान दोनों अवधि में तनाव का अनुभव किया, उनकी लड़के के मुकाबले लड़की को जन्म देने की संभावना करीब दोगुनी हो गई.

लड़के के मुकाबले लड़की की दोगुनी संभावना का खुलासा

शोधकर्ताओं ने प्रेगनेन्सी के करीब 8 से 10वें सप्ताह बाल के सैंपल में कोर्टिसोल को मापा. सैंपल में पिछले तीन महीने के दौरान कोर्टिसोल का निर्धारण (एक महीने में बालों की सेंटीमीटर वृद्धि के जरिए) किया गया, इससे गर्भधारण से पहले, दौरान और बाद की अवधि में तनाव की शिद्दत का संकेत मिला. उनका कहना है कि नतीजे आश्चर्यजनक थे क्योंकि उनसे साबित होता है कि जिन महिलाओं ने बच्चियों को जन्म दिया, लड़कों को जन्म देनेवाली महिलाओं के मुकाबले उनके बालों में कोर्टिसोल का घनत्व गर्भ ठहरने, दौरान और बाद में ज्यादा था.

वास्तव में लड़कियों को जन्म देनेवाली महिलाओं के बाल में कोर्टिसोल का घनत्व लड़कों को जन्म देनेवाली महिलाओं के मुकाबले करीब दोगुना पाया गया. पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत प्रेगनेन्सी, जन्म की प्रक्रियाओं के दौरान मां पर तनाव के प्रभाव को बताते हैं. सभी मौजूदा रिसर्च प्रेगनेन्सी के वक्त तनाव के प्रभाव की पुष्टि करते हैं. हालांकि, कुछ रिसर्च ने तनाव और प्रेगनेन्ट महिलाओं के बीच गर्भधारण से पहले के संबंध को दर्शाया है, लेकिन वर्तमान रिसर्च दुर्लभ अपवाद है. उसके नतीजे प्रतिष्ठित पत्रिका जर्नल ऑफ डेवलपमेंट ओरिजिन्स ऑफ हेल्थ एंड डिजीज में प्रकाशित हुए हैं.

कोरोना की दूसरी लहर के बीच इन तीन नए लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, गलती पड़ सकती है भारी

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तब ये 3 फूड्स आपको कभी नहीं इस्तेमाल करना चाहिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget