एक्सप्लोरर

Relationship: बेकार की अपेक्षाएं बढ़ाती हैं प्यार की दुनिया से जुड़ी ये बातें, बिना बात ही हर्ट हो जाता है दिल

Love life perfection: अगर आप चाहते हैं कि अपने रिश्ते में हमेशा खुश रहें तो प्यार से जुड़ा कोई भी मुगालता ना पालें. प्रेम की डगर से जुड़े कुछ गुमराह करने वाले जुमले यहां बताए जा रहे हैं...

Love life tips: प्यार को लेकर हमारे दिमाग में जबरदस्ती के मुगालते (Mulling) भरे होते हैं. इसका बड़ा कारण है हमारा समाज और फेक रोमांस (Fake Romance) से भरी बॉलीवुड मूवीज (Bollywood movies). जिन्हें देखकर हम सभी बड़े होते हैं और किसी मिस्टर परफेक्ट या मिस परफेक्ट का सपना पाल लेते हैं. दोस्तों और कुछ बड़ों द्वारा प्यार (Love life) को लेकर जो बातें बताई जाती हैं, ज्यादातर मामलों में ये सिर्फ भ्रम ही पैदा करती हैं और रिश्ते को सुंदर बनाने की जगह उसमें टेंशन भरने का काम करती हैं.

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम इन बातों और कहावतों (Saying) को सच मानकर चलते हैं और प्यार पर किए गए ये उल्लेख (Quotes) हमारी लव लाइफ के लिए टॉक्सिक साबित होते हैं (Toxic lovelife). यहां प्यार से जुड़ी ऐसी ही कुछ कहावतें और कोट्स का जिक्र किया जा रहा है..

'जीवन में सिर्फ प्यार चाहिए प्यार'

बड़ी कॉमन कहावत है ये कि 'जीवन में सिर्फ प्यार चाहिए प्यार' या सिर्फ प्यार के सहारे जीवन जिया जा सकता है. ऐसी बातें सुनकर बड़े होने वाले टीनेजर बच्चे एक अलग तरह की दुनिया ख़याली दुनिया बना लेते हैं. जहां उनकी पक्की धारणा होती है कि सिर्फ प्यार के सहारे जीवन जिया जा सकता है. ठहरिए! यह समझना और समझाना भी जरूरी है कि पेट प्यार से नहीं भरता है. आपके जीवन में आने वाला पार्टनर प्यार के अलावा, भरोसा, आर्थिक सुरक्षा, रिश्तों की जिम्मेदारी में साथ, दुनियादारी निभाने में आपका साथ और करियर में आगे बढ़ने में भी आपका साथ चाहता है.

'ब्रेकअप के दर्द से निकलना है तो नए रिश्ते में आ जाओ'

प्यार में धोखा खाने के बाद उसके दर्द को भुलाने के लिए ज्यादातर लोग अपने दोस्त को यही सलाह देते हैं कि 'ब्रेकअप के दर्द से निकलना है तो नए रिश्ते में आ जाओ' और अगर दोस्तों की बात मानकर या खुद से ऐसा फैसला लेकर कोई ये कदम उठाता है तो वो खुद को बहुत बड़ा धोखा दे रहा होता है. क्योंकि आपका पार्टनर तो आपसे ये अपेक्षा करेगा कि आप उसके साथ पूरी इमानदारी के साथ रिश्ते में इनवॉल्व हों. लेकिन आपके अंदर चल रहा भावनाओं का ज्वार-भाटा आपको ऐसा करने नहीं देगा. ऐसे में नए पार्टनर की अपेक्षाएं आपको इरिटेट करेंगी और आपका रवैया आपके पार्टनर को हर्ट करेगा. यानी आपके पुराने रिश्ते के कारण आपके नए-नवेले रिश्ते में भी दरार आनी शुरू हो सकती है!

'तुम्हारे लिए परफेक्ट इंसान तुम्हारा इंतजार कर रहा है'

सच मानिए तो इस कहावत पर यकीन करने वाला इंसान खुद को दुनिया का सबसे बड़ा धोखा दे रहा होता है. जब कोई आपसे यह बात कहे कि 'तुम्हारे लिए परफेक्ट इंसान तुम्हारा इंतजार कर रहा है' तो भ्रम से बचने के लिए तुरंत खुद को याद दिलाएं कि इस दुनिया में परफेक्ट इंसान जैसा कुछ नहीं होता. जब बात किसी व्यक्ति के पर्फेक्शन की आती है तो परफेक्ट होना एक प्रक्रिया है, जो जीवनभर चलती रहती है. न आप किसी के लिए परफेक्ट हो सकते हैं न कोई आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. हम सभी को रिश्ते में आने के बाद खुद को एक-दूसरे अनुसार ढालना होता है, पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों का ध्यान रखना होता है. तभी कोई कोई रिश्ता और कोई पार्टनर परफेक्ट हो पाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल को केवल सुझाव के रूप में लें. एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी बात पर अमल करने से पहले सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: रिश्ते में जहर घोलती है ऐसी खामोशी, अनकही बातें बढ़ा सकती हैं दूरी

यह भी पढ़ें: इतनी सारी परेशानियों की वजह है पूरी नींद न लेना, बेहतर है चैन से सोएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget