एक्सप्लोरर

यदि आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो ऐसे बना सकते हैं वैलेंटाइन डे को खास

नई दिल्ली: एक-दूसरे से दूर होने के दौरान प्यार का जश्न यानी वैलेंटाइन डे को मनाना काफी कठिन होता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें वेलेंटाइन डे पर पूरे दिन उदास होना चाहिए, सिर्फ इसलिए कि हम एक दूसरे के करीब नहीं हैं! बल्कि इसके उलट हमें खुश होना चाहिए की कोई खास है जो मीलों दूर हो कर भी हमें प्यार करता है.

तो इस खास मौके पर आपको अपने उस खास शख्स के लिए क्या देना चाहिए ताकि उसे खुशी महसूस हो? हम आपकी इस मुश्किल को हल कर देते हैं और बताते हैं वो गिफ्ट जिसे आप अपने चाहने वाले को इस वैलेंटाइन डे पर सकते हैं.

ये गिफ्ट दूर हो कर भी बनाएंगे आपका वैलेंटाइन डे खास

वैलेंटाइन वीक के हिसाब से भेजें गिफ्ट

दूर हो कर भी इस वैलेंटाइन वीक में तारीख के हिसाब अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं. यानी आज 7 फरवरी है. वैलेंटाइन वीक के हिसाब से आज रोज डे है. तो आज के दिन आप अपने पार्टनर को गुलाब के फूलों का बुके भेज सकते हैं. ठीक इसी क्रम में 8 फरवरी यानी प्रपोजड डे के दिन एक खास कार्ड भेज कर उन्हें एक बार फिर से प्रपोज कर सकते हैं. इसी तरह अपने पार्टनर को चॉकलेट डे पर चॉकलेट, टेडी डे पर टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं.

ज्वेलरी

शायद इसमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है कि महिलाओं को ज्वेलरीज़ पसंद नहीं आती हो! यह वास्तव में महंगे जरूर हैं लेकिन इसे गिफ्ट करने से सामने वाले को खास फील होता है तो आप दूर से ही पेंडेंट, इयररिंग या नेकलेस अपने चाहने वाले को गिफ्ट कर सकते हैं.

रोमांटिक फोटो कोलाज

तस्वीरों में हर उन पहलुओं को कैद कर लेने की ताकत होती है जिन्हें वापस से जीना हर इंसान की ख्वाहिश होती है. इस खास दिन पर आप अपने चहाने वाले को रोमांटिक फोटो का कोलाज गिफ्ट कर सकते हैं.

इवेंट के टिकट

इंटरनेट पर अपने पार्टनर के लोकल इवेंट की खोज-खबर रखें और उन्हें एक ऐसी इवेंट के टिकट गिफ्ट करें जहां उन्हें जाना पसंद हो. आप चाहे तो बतौर गिफ्ट किसी बढ़िया स्पा सेंटर में स्पा सेशन गिफ्ट कर सकते हैं. इससे आपके साथी को आराम और सुकून महसूस होगा और वह बेहद खुशी होगी.

भेजें चॉकलेट

इस खास मौके पर आप चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं जिसे पा कर उन्हें खासा खुशी महसूस होगी. यह उन बेहतरीन सरप्राइज में से एक होगा और आपका यह प्यार आपकी साथी कभी नहीं भूल पाएंगी.

वेलेंटाइन डे केक

इस मौके पर एक ऐसे वेलेंटाइन डे केक का ऑर्डर करें जिस पर आपके पार्टनर की तस्वीर हो. यकीन मानिए यह एक बेहद खास तरीका होगा दूर से आपने चाहने वाले का वेलेंटाइन डे खास बनाने का.

आखिर में गिफ्ट्स के बारे में ज्यादा चिंता न करें क्योंकि आप दूर हो कर इन गिफ्ट्स आइटम्स के जरिए इस वैलेंटाइन डे के दिन को खास बनाने की कोशिश कर रहे हैं. आपकी कोशिश और इरादे इन गिफ्ट्स आइटम्स से अधिक मायने रखते हैं. उस भावनाओं के बारे में सोचें जिसे आप अपने अंदर में एक गिफ्ट की तरह सजा के रखे हैं, सिर्फ उस खास इंसान के लिए, जिन्हें आप बेतहाशा प्यार करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
Morning Digestion Tips: सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
Dirty Doormat: गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स
गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget