एक्सप्लोरर

Leptospirosis: बरसात की इस बीमारी ने बढ़ाई चिंता, जानिए लक्षण, कारण और बचाव

मानसून में बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. बरसात में होनेवाली एक बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस भी है, जिसका असर इम्यूनिटी पर खराब हो सकता है. महामारी में इम्यूनिटी का कमजोर होना घातक हो सकता है.

लेप्टोस्पायरोसिस का आपकी इम्यूनिटी पर खराब प्रभाव हो सकता है. बरसात की इस गंभीर बीमारी ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है. डॉक्टरों का कहना है कि महामारी के समय इम्यूनिटी का कमजोर होना घातक हो सकता है. चेस्ट फिजिशियन डॉक्टर हरीश शेफले कहते हैं, "साल में बरसात का मौसम ऐसा समय होता है जब आपको और आपके परिवार को प्रभावित करने वाले जल जनित रोगों से बचने के लिए हर संभव सावधानी की जरूरत होती है."

लेप्टोस्पायरोसिस के कारण

लेप्टोस्पायरोसिस के बारे में उनका कहना है, "मानसून के दौरान इस आम संक्रमण का उन लोगों को ज्यादा खतरा रहता है जो बाढ़ और जल भराव वाले इलाकों में रहते हैं. ये बीमारी 'स्पाइरोकीट' नामक बैक्टीरिया की एक शक्ल के कारण होती है. ये उस वक्त होती है जब इंसानों का संपर्क बैक्टीरिया से संक्रमित जानवरों विशेषकर चूहों, पानी, मिट्टी या संक्रमित मूत्र से दूषित भोजन से होता है. चूहों के मूत्र से प्रदूषित बारिश के पानी या पोखर में चलने और स्किन के कटने या घाव होने से बैक्टीरिया शरीर के अंदर दाखिल होता है. इससे साबित होता है कि जानवर का मूत्र भी आपको बीमार कर सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है."

जानिए लक्षण, पहचान और बचाव

बरसात की बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस से निपटने का सबसे अच्छा तरीका निश्चित रूप से रोकथाम है. एमडी चेस्ट और ट्यूबरकोलॉसिस, डॉक्टर सुलेमान लधानी का कहना है, "चूंकि कोविड-19 ज्यादा समस्याएं पैदा कर रही है, इसलिए बेहतर है कि लेप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारियों को रोका जाए, जो इम्यूनिटी को और कमजोर कर सकती हैं. बाढ़ के पानी या दूसरे पानी में जाने से बचें, जूते जैसे सुरक्षात्मक कपड़े पहनें, वाटरप्रूफ पट्टी से कट और घाव को ढंके या उसकी ड्रेसिंग करें. उबालकर या उचित केमिकल ट्रीटमेंट से पानी को पीने के लिए सुरक्षित बनाएं."

बैक्टीरिया की चपेट में आने के बाद संक्रमण की विशेषता फ्लू जैसे लक्षण हैं. पहचान के लिए टेस्टिंग महत्वपूर्ण है. इलाज में आम तौर से एंटीबायोटिक्स शामिल होता है. डॉक्टरों का कहना है कि बीमारी कुछ दिनों से लेकर तीन सप्ताह या उससे ज्यादा तक रहती है. समय पर इलाज जरूरी होता है और बिना इलाज के ठीक होने में महीनों लग सकते हैं.

 सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, बीमारी आम तौर से बुखार और दूसरे लक्षणों के साथ अचानक शुरू होती है. लेप्टोस्पायरोसिस दो चरणों में हो सकती है: पहले चरण यानी बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, डायरिया, उल्टी, ठंड के बाद मरीज कुछ समय के लिए ठीक हो सकता है लेकिन फिर बीमार पड़ जाता है. दूसरा चरण होने पर ये ज्यादा गंभीर होता है और मरीज का किडनी या लीवर फेल्योर या गर्दन तोड़ बुखार हो सकता है.

Left Handers Day 2021: जानिए उत्सव के पीछे का इतिहास और लेफ्टी के कुछ रोचक तथ्य

Coronavirus: दिल्ली एयरपोर्ट पर रैपिड-पीसीआर की सुविधा, 60 मिनट के अंदर मिलेगी रिपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget