एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली एयरपोर्ट पर रैपिड-पीसीआर की सुविधा, 60 मिनट के अंदर मिलेगी रिपोर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर जेनस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर ने रैपिड-पीसीआर टेस्ट की लिए मशीनें लगाई हैं. इस मशीन से जांच कराने के एक घंटे के अंदर ही रिपोर्ट आ जाती है. 

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रैपिड पीसीआर टेस्ट (Rapid PCR )मशीन लगाई गई है. इस मशीन से टेस्ट कराने के बाद इसकी रिपोर्ट 45 से 60 मिनट के अंदर मिल जाएगी. दिल्ली एयरपोर्ट पर RT-PCR की फैसिलिटी पहले से मौजूद है. इसकी रिपोर्ट आने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है. रैपिड मशीन लगाने का उद्येश्य वेटिंग टाइम को कम करना है. टेस्ट की कॉस्ट 5000 रुपये होगी और 45 से 60 मिनट में रिपोर्ट मिल जाएगी. 

10 अगस्त से दिल्ली एयरपोर्ट पर संचालित
रैपिड पीसीआर मशीन एयरपोर्ट पर 10 अगस्त से काम चालू है. इस फैसिलिटी को एनएबीएल द्वारा मंजूरी मिल चुकी है. जेनस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर Genestrings Diagnostic Centre ने इस मशीन को यहां लगाई है. यही कंपनी एयरपोर्ट पर पहले से आरटी-पीसीआर की फैसिलिटी भी दे रही है. सेंटर की फाउंडर डॉ. गौरी अग्रवाल ने बताया, यूएई के ताजा ट्रेवल गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर रैपिड पीसीआर फैसिलिटी लगाई गई है.

उन्होंने बताया कि टेस्ट सुविधा की शुरुआत में आईडी नाउ तकनीक पर आधारित लगभग 50 रैपिड पीसीआर मशीनें होंगी और मांग बढ़ने पर इस क्षमता को दोगुना किया जा सकता है. 45 मिनट के अंदर इसकी रिपोर्ट जांच कराने वाले को दे दी जाएगी.

रैपिड पीसीआर जांच के लिए चुकाने होंगे पांच हजार
सामान्य आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए लोगों को 500 रुपये चुकाना होता है लेकिन रैपिड पीसीआर के लिए पांच हजार रुपये चुकाना होगा. इस सवा के जवाब में अग्रवाल कहती हैं कि यह मशीन काफी महंगी है और एक बार में एक मशीन से सिर्फ एक व्यक्ति की जांच की जा सकती है. इसके अलावा टेस्टिंग किट की कीमत भी बहुत ज्यादा है. इसके रॉ मैटेरियल भी बहुत महंगे आ रहे हैं. यही कारण है इसकी कीमत ज्यादा रखी गई है.

गौरतलब है कि यूएई ने 5 अगस्त से भारत और पांच अन्य देशों के यात्रियों एंट्री से प्रतिबंध हटाया था. यूएई के दिशानिर्देशों के अनुसार यात्रियों को डिपार्चर से 72 घंटे पहले पीसीआर टेस्ट कराना होगा. यात्रियों को विमान में चढ़ने से चार घंटे पहले एक रैपिड -19 टेस्ट भी कराना होगा.

ये भी पढ़ें-

जम्मू: राजौरी में बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड में 3 महीने के बच्चे की मौत, शिकायत के बाद भी सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप

राज्यसभा सचिवालय ने हंगामे का 63 मिनट का पूरा ब्यौरा किया जारी, कहा- विपक्ष के सांसदों की है सारी गलती

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget