एक्सप्लोरर

बॉडी बनाने के चक्कर में न करें ये गलतियां, जानें जिम जानें की सही उम्र क्या है?

आजकल के युवा अपनी बॉडी बनाने के चक्कर में बहुत जल्दी जिम जाना शुरू कर देते हैं, जोकि एक बड़ी गलती हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे?

आज के युग में लाइफस्टाइल बहुत तेजी से बदल रही है. युवा पीढ़ी में खासकर फिट और अच्छी बॉडी पाने का क्रेज दिखाई दे रहा है. लड़के जिम में जाकर बॉडीबिल्डिंग और सिक्स पैक एब्स बनाने में लगे रहते हैं. वहीं लड़कियां भी जीरो फिगर और स्लिम बॉडी पाने के लिए भारी वर्कआउट करती हैं.ऐसे में बॉडी बनाने के चक्कर में बहुत जल्दी जिम जाना शुरू कर देते हैं, जोकि एक गलती हो सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार कम उम्र में जिम शुरू करना हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक है. आइए जानते हैं कैसे ? 

जानें कम उम्र जिम क्यों नहीं करनी चाहिए
शरीर का विकास और मजबूती पाने के लिए व्यायाम और एक्सरसाइज बहुत जरूरी हैं. लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि 15-17 साल की उम्र यानी किशोरावस्था में बहुत भारी-भरकम वर्कआउट नहीं करना चाहिए. इस उम्र में शरीर और मांसपेशियों का विकास अभी पूरा नहीं हुआ होता है. इसलिए भारी वजनों से वर्कआउट कराने पर मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. 18-20 साल की उम्र के बाद ही तेज वर्कआउट करने की सलाह दी जाती है. 

जिम नहीं खेल-कूद पर दें ध्यान 
बचपन में शरीर का विकास होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं. इस समय बच्चों को प्राकृतिक रूप से खेलना-कूदना चाहिए.घर के बाहर दोस्तों के साथ क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेल खेलें.पार्क में दौड़ें, कूदें, चढ़ाई करें. ये सब शारीरिक गतिविधियां युवाओं के लिए बेहद लाभदायक होती हैं. लेकिन 14-15 साल की उम्र मे बच्चों को जिम भेजना सही नहीं है. जिम की भारी एक्सरसाइज से बच्चों की मांसपेशियों में चोट लग सकती है. जोकि विकास के लिए सही नहीं है. कम उम्र में लड़का हो या लड़की सभी के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है - योग और साइकिल चलाना. योग से शरीर की लचीलापन बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है. साइकिलिंग से मांसपेशियां मजबूत होंगी और कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस बढ़ेगी।. तैराकी भी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है. 

किस उम्र में जिम ज्वाइंन कर सकते हैं?
एक्सपर्ट की सलाह है कि कम से कम 18-20 साल की उम्र तक इंतजार करें. क्योंकि इस उम्र तक शरीर का विकास पूरा हो चुका होता है. इससे पहले गंभीर वर्कआउट करने पर मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. 18 की उम्र के बाद जिम ज्वाइन करके फिटनेस लेवल बढ़ाया जा सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget