एक्सप्लोरर

Effects of Eating Junk Food: हर दिन खाते हैं जंक फूड तो हो जाएं सावधान! हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

Junk Food: जंक फूड बहुत अनहेल्दी (Unhealthy Food) होता है. जो लोग इस तरह के जंक फूड का डेली सेवन करते हैं वह कई तरह के रोग से ग्रसित हो सकते हैं. जानते हैं जंक फूड सेवन के नुकसान के बारे में.

Bad Effects of Eating Junk Food: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण हमारे खान पान का तरीका भी बिलकुल बदल गया है. समय की कमी होने के कारण आजकल लोग जंक फूड (Junk Food) का खूब सेवन करने लगे हैं. यह खाने में टेस्टी होता है और बेहद कम समय में बन भी जाता है. लेकिन, जंक फूड के कई नुकसान भी होते हैं. यह बहुत अनहेल्दी (Unhealthy Food) होता है. जो लोग इस तरह के जंक फूड का डेली सेवन करते हैं वह कई तरह के रोग से ग्रसित हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं डेली जंक फूड सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में-

जंक फूड खाने का यह है नुकसान

1. याददाश्त होती है कमजोर
आपको बता दें कि मार्केट में मिलने वाले जंक फूड में ना के बराबर पौष्टिक तत्व (Nutritious ingredients) पाए जाते है. इसके रेगुलर सेवन से शरीर में जरूर पोषक तत्व (Body essential nutrients) जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन्स,  फास्फोरस, जिंक, कॉपर, मैग्नीज आदि की शरीर में कमी हो जाती है. इसके कारण यह हमारे सोचने समझने की शक्ति पर भी असर डालता है. याददाश्त कमजोर हो जाती है. इसलिए जंक फूड के बजाए फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें.

2. मोटापे का हो सकते हैं शिकार
जंक फूड खाने से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं. ऐसे प्रोसेस्ड फूड में कैलोरी की मात्रा (High Calorie Diet) बहुत ज्यादा होती है जिससे वजन बहुत तेजी से बढ़ता है. इसमें भारी मात्रा में शुगर और नमक मौजूद होता है जो डायबिटीज (Diabetes) और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है.

3. हड्डियां हो सकती है कमजोर
प्रोसेस्ड फूड (Processed Food) को टेस्टी बनाने के लिए इसमें फास्फेट नामक तत्व मौजूद होता है. इस कारण यह टेस्टी लगता है. लेकिन, फास्फेट के ज्यादा मात्रा से हड्डियों कमजोर हो जाती है. जो लोग ज्यादा जंक फूड खाते है उन्हें जोड़ो में दर्द की शिकायत भी हो सकती है.

4. प्रजनन क्षमता होती है प्रभावित
बहुत ज्यादा मात्रा में जंक फूड खाने से प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है. जंक फूड में  थैलेट्स (Phthalates) शामिल होता है जो शरीर में  हार्मोन्स (Hormones) के संतुलन को बिगाड़ देता है.  

5. हृदय रोग के होने का खतरा
आपको बता दें कि जंक फूड में भारी मात्रा में बैड कोलेस्ट्रॉल  (Bad Cholesterol) पाया जाता है जो हार्ट संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है. जंक फूड का सेवन करने से बैड फैट जमने की समस्या और कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है. इसके साथ ही यह हाई ब्लड (Blood Pressure) प्रेशर का कारण भी बन सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Durga Puja Special 2021: दुर्गा पूजा में स्पेशल दिखने के लिए इन मेकअप ट्रिक्स को अपनाएं, लगेंगी गॉर्जियस

Constipation Home Remedies: हर समय कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान? इन घरेलू उपायों को अपनाकर करें ठीक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
How To Dry Towels Quickly: होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget