एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: कम समय में कुकिंग करने का बेस्ट तरीका, इस ट्रिक से मिनटों में खाना हो जाएगा तैयार

Healthy Cooking Tips: घर में कोई मेहमान आ जाए और आपको फटाफट खाना बनाना है तो आप इन ट्रिक्स को अपनाकर झट-पट स्वादिष्ट खाना तैयार कर सकते हैं.

Quick And Easy Cooking Tips: महिलाओं का ज्यादातर समय किचिन में खाना बनाने में निकल जाता है, लेकिन वर्किंग महिलाओं के सामने कई दूसरी जिम्मेदारी भी होती हैं ऐसे में ज्यादा वक्त किचन में बिताना उनके लिए मुश्किल हो जाता है. कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें किचिन में ज्यादा देर तक रहना पसंद नहीं आता है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिससे आप फटाफट खाना  तैयार कर सकते हैं. खासबात ये है कि इस तरह कुकिंग करने पर आपका खाना हेल्दी और टेस्टी भी बनेगा. इस तरह खाना बनाने से आपका काफी समय बचेगा. आप ये कुकिंग हैक्स जरूर अपनाएं.

1- मिनटों में बनाएं खीर- खीर बनाने में काफी समय लगता है. खीर के लिए दूध गाढ़ा करना पड़ता है. जिससे कई बार बर्तन भी बहुत खराब हो जाता है. हम आपको खीर बनाने का ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आपका समय भी बचेगा और खीर भी अच्छी बनेगी. आप खीर बनाने के लिए दूध में मिल्क पाउडर या फिर मिल्क मेड मिला दें इससे दूध को गाढ़ा नहीं करना पडेगा और झटपट खीर बन जाएगी. 

2- बढ़ाएं सब्जी की ग्रेवी का स्वाद- अगर सब्जी की ग्रेवी अच्छी है तो सब्जी भी अच्छी बनेगी. सब्जी की ग्रवी को रिच बनाने के लिए आप उसमें नारियल पाउडर डाल सकते हैं. आप नारियल को करी पत्ता डालकर लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं. इसे मसाला भूनते वक्त आप किसी भी सब्जी में मिला सकते हैं, इससे सब्जी का रसा गाढ़ा हो जाएगा. दम आलू और मीट की ग्रेवी में नारियल पाउडर का इस्तेमाल स्वाद बढ़ा देता है.

3- बनाएं खिल-खिले चावल- कई बार चावल बनाते समय चिपकने लगते हैं. या फिर चावल में लड्डू जैसे बन जाते हैं. ऐसे में आप किसी खुले बर्तन में चावल पका रहे हैं तो इसमें चावल को उबालने से पहले थोड़ा तेल या घी लगा दें. अगर आप कुकर में चावल बना रहे हैं तो बनाते वक्त उसमें थोड़ा घी डाल दें इससे चावल का स्वाद भी बढ़ेगा और चावल आपस में चिपकेंगे भी नहीं.

4- दाल बन जाएगी स्वादिष्ट- अगर आपकी दाल अच्छी नहीं बनती तो आप दाल में तड़का लगाकर उसे स्वादिष्ट बना लें. दूसरा दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसे पहले हल्का रोस्ट कर लें. इससे दाल का स्वाद काफी बढ़ जाएगा. इसके अलावा दाल बनाते वक्त पहले उसे थोड़ी देर कुकर में खोलकर पका लें, फिर ढक्कन बंद कर दें. इससे आपकी दाल भी स्वाद बनेगी और कुकर की सीटी में निकलने वाले पानी से किचन भी कम गंदी होगी.

5- फटाफट छिल जाएंगे आलू- आलू के परांठे या कचौड़ी बनाते वक्त आलू उबालकर छीलने में काफी दिक्कत होती है. गर्म आलू छीलना किसी टास्क से कम नहीं है इसके लिए आप आलू को उबालते समय उसमें 1 चुटकी नमक डाल दें. इससे आलू का छिलका आसानी से उतर जाता है और आलू फूटते भी नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Christmas Recipe: क्रिसमस के खास मौके पर बच्चों के लिए बनाएं प्लम केक, जानें इसे बनाने की विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget