एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सर्दियों में पूरे साल के लिए स्टोर करके रख लें हरी मटर, जानिए स्टोर करने का तरीका

Peas Storage In Fridge: सर्दियों में आने वाली हरी और ताजा मटर के दानों को आप फ्रीजर में पूरे 1 साल के लिए स्टोर करके रख सकते हैं. मटर को Preserve करने के लिए आप इन टिप्स को फोलो कर सकते हैं.

Green Peas Storage Tips: सर्दियों में एकदम हरी और ताजा मटर मिलती है. ठंड में ही मटर का सीजन आता है. ऐसे में मटर काफी सस्ती और अच्छी क्वालिटी की मिलती है. खाने में ये हरी और मीठे स्वाद वाली मटर बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. सर्दियों में आलू मटर, मटर पनीर, मटर की कचौड़ी और मटर पुलाव सभी को खूब पसंद आता है. मटर को आप पोहा, उपमा और पुलाव में डालकर भी खा सकते हैं. स्वाद के साथ-साथ हरी मटर सेहत के लिए भी फायदेमंद है. मटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में होते हैं. हरी मटर में विटामिन, मिनरल और फाइबर काफी मात्रा में पाये जाते हैं. मटर में आयरन, जिंक, मैगनीज और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं. ज्यादातर लोग पूरे साल मटर का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आप सर्दियों में अपने फ्रिज में मटर को पूरे साल भर के लिए स्टोर करके रख सकते हैं. इसे स्टोर करना काफी आसान होता है. जानते हैं हरी मटर को स्टोर करने का तरीका.

मटर को स्टोर करने का तरीका (Frozen Green Peas Tips)

1- सबसे पहले आप हरी मटर को छीलकर किसी बर्तन में रख लें.
2- अब मटर में से अच्छे, बड़े और मोटे दानों को स्टोर करने के लिए अलग कर लें.
3- जब भी मटर प्रिजर्व करें तो नरम और अच्छी क्वालिटी की मटर ही खरीदें.
4- अब मटर के दानों को अच्छी तरह से पानी से 2 बार धो लें और पानी से निकाल कर अलग रख दें.
5- अब एक बर्तन में पानी उबलने रख दें. ध्यान रखें कि पानी इतना हो कि मटर उसमें डूब सके.
6- अब पानी में उबाल आने पर इसमें 2 छोटे चम्मच चीनी डाल दें.
7- इसके बाद, मटर के दानों को उबलते हुए पानी में डाल दें.
8- अब घड़ी से समय देखकर पूरे 2 मिनट तक इन्हें पानी में रहने दें.
9- पूरे 2 मिनट होने पर गैस बंद कर दें और मटर को छलनी में डालकर पानी निकाल दें
10- अब किसी दूसरे बर्तन में बर्फ का पानी या एकदम ठंडा पानी ले लें. 
11- अब उबले हुए मटर के दानों को ठंडे पानी में डाल दें.
12- जब मटर ठंडी हो जाएं तो फिर से किसी छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी निकाल दें.
13- अब इन दानों को किसी मोटे कपड़े पर थोड़ी देर के लिए फैला दें. 
14- पानी पूरी तरह से सूखने पर मटर के दानों को किसी जिप लॉक पोलीथिन या एयर टाइट डब्बे में बंद करके फ्रीजर में रख दें.
15- इस तरह आपके मटर एकदम हरे रहेंगे और पूरे साल आप इन मटर के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: Breakfast में खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी? ट्राई करें Paneer Balls, जानें रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget