एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: शाम की चाय के साथ बनाएं चावल की पापड़ी, बच्चों को खूब पसंद आता है ये Snacks

Rice Snacks Recipe: शाम को चाय के साथ अगर आपका कुछ लाइट और हेल्दी खाने का मन है तो आप राइस पापड़ी खा सकते हैं. चावल से बनी ये कुरकुरी पापड़ी बच्चों को भी खूब पसंद आती है.

Evening Snacks Rice Papdi Recipe: शाम की चाय के साथ स्नैक्स बहुत अच्छे लगते हैं. सर्दियों में चाय के साथ लोग समौसे, पकौड़े, नमकीन, बिस्कुट या फिर मार्केट से खरीदे हुए तरह-तरह के स्नैक्स खाते हैं, लेकिन कई बार लोग बच्चों को घर में बने स्नैक्स खिलाना पसंद करते हैं. बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए आपको बाहर का फूड कम ही खिलाना चाहिए. घर पर बना साफ और हेल्दी भोजन ही बच्चों को देना चाहिए. आज हम आपको फटाफट बनने वाला एक हेल्दी स्नैक चावल की पापड़ी की रेसिपी बता रहे हैं. इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और बच्चों को भी ये स्नैक्स बहुत पसंद आता है. राइस पापड़ी को आप शाम की चाय या नाश्ते में भी खा सकते हैं. ये काफी हल्का और स्वादिष्ट खाना है. जानते हैं इसकी रेसिपी.

चावल की पापड़ी बनाने की सामग्री (Ingredients For Rice Papadi)

1 कप चावल का आटा 
2- 3 बड़ी चम्मच मैदा 
2 बड़ी चम्मच तेल
1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
½ छोटी चम्मच जीरा 
½ छोटी चम्मच लाल मिर्च 
स्वाद अनुसार नमक 
फ्राई करने के लिए ऑयल

चावल की पापड़ी बनाने की रेसिपी (Chawal Papadi Recipe)

1- सबसे पहले चावल का डो बनाने के लिए किसी बर्तन में 1 कप पानी डालकर गरम होने के लिए रख दें. 
2- पानी में जीरा, 1 चम्मच तेल और नमक डालकर ढ़ककर एक उबाल आने तक गर्म करें. 
3- अब गैस बंद करके पानी में 1 कप चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
4- इस पूरे मिश्रण को ढ़क कर 5 मिनट तक छोड़ दें. चावल का आटा फूल जाएगा.
5- अब इस मिश्रण में लाल मिर्च और थोड़ी कसूरी मेथी हाथ से क्रश करके मिल दें. 
6- इस मिश्रण जब तक गरम रहे उसमें थोड़ा तेल मिलाते हुए मसल-मसल कर आटे की तरह गूंथ लें. 
7- चावल का आटा  तैयार है. अब इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें.
8- अब सारी लोई को थोड़ा सूखा आटा लगाते हुए गोल आकार में पतला बेल कर अलग रखते जाएं. 
9- कढ़ाई में तेल गरम कर लें और सभी पापड़ी को एक-एक करके क्रिस्पी होने तक पकाएं. फ्राई करते वक्त गैस की फ्लेम  को मीडियम-हाई रखें. 
10- जब सभी पापड़ी बन जाए तो इन पर थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें. तैयार हैं चावल की कुरकुरी पापड़ी. 
11- ठंडा होने के बाद इन्हें किसी एयर टाइट डब्बे में बंद करके रख दें. 
12- आप गरमा-गरम चाय के साथ चावल की क्रंची पापड़ी का लुफ्त उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: मक्के की रोटी और सरसों से साग में डाले घर का बना मक्खन, मलाई से बनाएं Butter और घी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Bridal Jewellery Market: दिल्ली में सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी कहां मिलती है? ये हैं सीक्रेट मार्केट
दिल्ली में सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी कहां मिलती है? ये हैं सीक्रेट मार्केट
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
Gulab Jamun Recipe: क्या घर पर बनाते समय बिखर जाते हैं गुलाब जामुन? इस आसान तरीके से बनेंगे हलवाई जैसे स्पंजी
क्या घर पर बनाते समय बिखर जाते हैं गुलाब जामुन? इस आसान तरीके से बनेंगे हलवाई जैसे स्पंजी

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget