एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: कुछ चटपटा खाने का मन है तो बनाएं पनीर की कचौड़ी

Paneer Kachodi: कचौड़ी का स्वाद ऐसा होता है जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. बारिश के मौसम में आप दाल और पनीर की ये कचौड़ी बना सकते हैं. जानिए रेसिपी.

Paneer Dal Kachodi Recipe: आपने आलू, प्याज या दाल की कचौड़ी तो कई बार खाई होंगी. आज हम आपको पनीर से स्वादिष्ट और चटपटी कचौड़ी बनाना बता रहे हैं. मसालेदार पनीर की कचौड़ी खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं. पनीर वाला चटपटा मसाला डालकर इन कचौड़ियों को तैयार किया जाता है. दूसरे कचौड़ियों से इसका स्वाद काफी अलग होता है. बारिश के मौसम में आप गर्मागरम पनीर की कचौड़ी खा सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे बनाएं पनीर की कचौड़ी. 

पनीर की कचौड़ी के लिए सामग्री
आटा लगाने के लिए आपको मैदा चाहिए 200 ग्राम, थोड़ा मोयन के लिए तेल और स्वाद के हिसाब से नमक चाहिए.
कचौड़ी का भरावन तैयार करने के लिए सामग्री
आपको इसके लिए धुली मूंग दाल चाहिए 100 ग्राम, एक बड़ा चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच हींग, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच सौंफ पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच अदरक पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 60 ग्राम बेसन, 1 चम्मच गरम मसाला और स्वादानुसार नमक चाहिए. 
ऐसे बनाएं पनीर का मिश्रण
इसके लिए 150 ग्राम पनीर, 1 छोटा चम्मच लहसुन कटा हुआ, 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक चाहिए. आपको इसमें 2 हरी मिर्त काटकर डालनी है, 1 कप बारीक कटी प्याज चाहिए. हल्दी 1/2 छोटा चम्मच, टमाटर प्यूरी 70 ग्राम, 1 शिमला मिर्च बारीक कटी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच काजू पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच पुदीना पाउडर, 1 कप दही, हरी चटनी और बारीक सेव चाहिए. 
पनीर की कचौड़ी बनाने की रेसिपी
1- सबसे पहले दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें. 
2- अब कचौड़ी के लिए आटा तैयार कर लें. पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें और ढ़ककर रख दें.
3- अब दाल की भरावन बनाने के लिए दाल का पानी निकालकर पीस लें.
4- एक पैन में 2-3 चम्मच तेल डालें और इसमें हींग, जीरा, हरी मिर्च डालकर चलाते हुए भूनें.
5- अब इसमें धनिया, सौंफ, अदरक और लाल मिर्च का पाउडर डाल दें.
6- अब बेसन डालकर तब तक भुनें जब तक कि यह ब्राउन न हो जाए. 
7- अब पैन में पिसी हुई दाल, गरम मसाला और नमक डालकर भूनें. आपको इसे 7-8 मिनट चलाते हुए भूनना है.
8- मसाला ठंडा होने दें. 
9- अब लोई बनाकर हथेलियों से फैला लें. इसमें दाल वाला मिश्रण रखें और किनारों से मोड़ते हुए कचौड़ियों को बंद कर दें.
10- सारी कचौड़ी ऐसे ही बना लें और कड़ाही में तेल डालकर मीडिमय आंच सारी कचौड़ी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें.
11- अब तैया कचौड़ियों को किसी पेपर नेपकिन पर निकालते जाएं. 
ऐसे बनाएं पनीर का मसाला
1- पनीर का मसाला बनाने के लिए पैन में 2 बड़ा चम्मच तेल डालें.
2- अब इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें और इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हल्दी और टमाटर प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
3- इसे करीब 5 मिनट पकाएं और फिर पैन में काजू का पेस्ट, पनीर, गरम मसाला, धनिया, पुदीना पाउडर डालकर 5 मिनट पकाएं. 
4- अब तैयार कचौड़ियों में बड़ा सा छेद करें और उसमें पनीर का मसाला डालें.
5- ऊपर से दही और हरी चटनी डालें, सेव से गार्निश करके सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: बच्चों के लिए झटपट बनाएं सैंडविच केक, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget