एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: हरी मटर से इस तरह बनाएं निमोना, मिलेगा भरपूर स्वाद और रहेंगे सेहतमंद

Peas Vegetable Recipe: ठंड में मटर का निमोना खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. ताजा मटर से बनी ये टेस्टी सब्जी पराठे, रोटी और चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. जानिए रेसिपी.

Matar Ka Nimona: सर्दियों में एकदम कच्ची और ताजी हरी मटर आती है, मटर का स्वाद पुलाव, मटर पनीर, आलू मटर, पराठे और कचौड़ी में बहुत अच्छा लगता है. मटर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. मटर खाने से वजन कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है. डायबिटीज के मरीज भी मटर की सब्जी और दूसरे व्यंजन खा सकते हैं. मटर में विटामिन ए, बी, सी, ई और के पाया जाता है. इसके अलावा मटर जिंक, पोटेशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत है. आज हम आपको मटर से बनने वाली एक स्वादिष्ट सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं. इसे मटर का निमोना कहते हैं. मटर का निमोना जायकेदार और बेहद लजीज सब्जी है. आप इसे पराठे, रोटी और चावल के साथ खा सकते हैं. जानते हैं मटर का निमोना बनाने की रेसिपी.

मटर का निमोना बनाने के लिए सामग्री

  • ताजा हरी मटर के दाने 2 कप 
  • प्याज का पेस्ट 1 कप
  • टमाटर 2 पिसे हुए 
  • हींग एक चुटकी 
  • अदरक 1 स्पून कटी हुई
  • लहसुन 5-6 कली कटी हुई
  • धनिया पाउडर 1 स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर आधा स्पून
  • हल्दी पाउडर आधा स्पून
  • जीरा आधा स्पून 
  • तेज पत्ता
  • हरी इलायची 3 
  • लौंग 2
  • दालचीनी 1 टुकड़ा 
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल 1 बड़ी स्पून
  • घी या मक्खन
  • हरा धनिया बारीक कटा

निमोना बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले आधी मटर को मिक्सर में बारीक पीस लें और आधी मटर को मोटा या दरदरा पीस लें.
2- अब अदरक-लहसुन को कूट लें या मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें.
3- खड़े मसाले जिसमें जीरा, दालचीनी, लौंग और हरी इलायची को भी दरदरा कूट लें.
4- एक पैन में घी या मक्खन डालकर गर्म करें. अब इसमें हींग और पिसी हुई मटर डालकर चलाएं.
5- जब मटर का पेस्ट कड़ाही में चिपकना बंद कर दे तो गैस बंद कर दें.
6- अब दूसरी कढ़ाही में तेल गर्म कर लें और उसमें तेज पत्ता डालकर प्याज का पेस्ट डालकर भून लें.
7- जब प्याज ब्राउन हो जाए तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर तेल छोड़ने तक मीडियम आंच पर भूनें. 
8- अब इसमें टमाटर प्यूरी डालकर थोड़ी देर तक पकाएं.
9- अब इसमें पिसी हुई मटर का पेस्ट डालें और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर सब्जी को 15-20 मिनट तक पकाएं.
10- निमोना तैयार है अब इसमें धनिया डालकर रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: शरीर को गर्म रखता है बेसन का हलवा, सर्दियों में बच्चों और बुजुर्गों को जरूर खिलाएं, जानिए रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ker Sangri Sabzi: घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget