एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: पोहा से घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी नमकीन, इस तरह झटपट तैयार करें मसाला चूड़ा

Chivda Namkeen Recipe: आप डाइटिंग पर हैं और कुछ हेल्दी खाने का मन है तो ये चिवड़ा यानि पोहा से बनी नमकीन खा सकते हैं. घर पर बनी पोहा नमकीन खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और इससे वजन भी नहीं बढ़ता.

Poha Snacks And Namkeen Recipe: अगर आप नमकीन खाने के शौकीन हैं, लेकिन वजन बढ़ने के डर से मार्केट की नमकीन खाने से बचते हैं, तो हम आपको पोहा से एकदम लाइट और टेस्टी नमकीन बनाना बता रहे हैं. आप इसे घर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं. घर में अगर कोई मेहमान आए तो आप उन्हें घर पर बनी ये नमकीन (Home Made Namkeen) खिला सकते हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. पोहा ज्यादातर सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है. आप अपनी रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों से इस पोहा नमकीन को तैयार कर सकते हैं.  खास बात ये है कि इस नमकीन को खाने से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा. इसे बनाना बेहद आसान है. जानते पोहा नमकीन रेसिपी की सिंपल रेसिपी और ट्रिक्स.  

पोहा नमकीन बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Poha Namkeen) 

  • 250 ग्राम मोटा वाला पोहा
  • 100 ग्राम मखाने
  • 250 ग्राम आलू या बेसन भुजिया नमकीन
  • 250 ग्राम मूंगफली
  • 250 ग्राम भुने हुए चने
  • थोड़े काजू और किशमिश
  • मसालों में, नमक, हल्दी, मिर्च, आमचूर पाउडर और चाट मसाला

पोहा नमकीन बनाने की रेसिपी  (Poha Namkeen Recipe)

1- पोहा नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले मखाने और मूंगफली को फ्राई कर लें.
2- आप मखानों को भारी तली वाली कड़ाही में थोड़ा-थोड़ा घी डालते हुए फ्राई करें.
3- इसी तरह आपको मूंगफली और काजू में 2-3 चम्मच घी डालकर फ्राइ करने हैं.
4- अब आप भुनी हुई मूगफली में चने भी मिक्स कर दें और गैस बंद करके थोड़ी देर कड़ाही में ही छोड़ दें.
5- अब मूगफली और चने में 1 चम्मच चाट मसाला मिला दें. इससे मसाला अच्छी तरह से चना और मूंगफली में मिक्स हो जाएगा.
6- अब एक कड़ाही में ऑयल गर्म करें. फ्लेम को मीडियम टू हाई फ्लेम पर रखें.
7- इसमें आपको पोहा फ्राई करने वाली छन्नी या कोई दूसरी छेद वाली गहरी कलछी लेनी है, जिसमें से पोहा न निकल पाए.
8- अब आपको उस छलनी को ऑयल में डुबाना है और उसमें करीब एक मुट्ठी पोहा डालकर अच्छी तरह फ्राई करना है.
9- पोहा फ्राई होने के बाद ऊपर आ जाएगा. अब इसे आप किसी बर्तन में टिशू पेपर या अखबार पर फैलाकर डालते रहें.इससे पोहा का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा. 
10- आपको पूरा पोहा इसी तरह फ्राई करना है. आप जब पोहा को निकालें तो 1 चुटकी हल्दी डालकर हाथ से थोड़ा मिलाते हुए फैलाएं. इससे पोहा का रंग हल्का पीला होता जाएगा.
11- अब फ्राई हुए पोहा को किसी बड़े बर्तन में रखें. इसमें चना, मूंगफली, मखाने,काजू, किशमिश और भुजिया मिला दें.
12- स्वाद के अनुसार मसाले मिला दें, जिसमें नमक, मिर्च, आमचूर पाउडर और चाट मसाला डालें.
13- अब मसाले कम या ज्यादा अपने स्वादानुसार रख सकते हैं. 
14- आप इस नमकीन को किसी एयरटाइट डब्बे में बंद करके रखें. 1 महीने से भी ज्यादा समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
15- घर पर बनी ये नमकीन सभी को खूब पसंद आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Monsoon Spice Storage Tips: बारिश के दौरान मसालों में घुस गई नमी? जानें री-यूज करने का तरीका
बारिश के दौरान मसालों में घुस गई नमी? जानें री-यूज करने का तरीका
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget