एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: महीनों खराब नहीं होंगी मिठाई, अपनाएं स्वीट्स को स्टोर करने का ये तरीका

Sweets And Food Storage: अगर घर में ज्यादा मिठाई आती है तो आप उसे महीने भर तक खराब होने से बचा सकते हैं. इसके लिए आप मिठाई को इन तरीकों से स्टोर करें. हवा, सीलन और गर्मी से मिठाईयों को बचा कर रखें.

Sweet Store Tricks: भारत के अलग-अलग राज्यों में हजारों तरह की मिठाई मिलती है. भारत के लोग मिठाई खाने के बहुत शौकीन हैं. शादी विवाह हो या कोई पार्टी फंक्शन, त्योहार हो या फिर किसी के घर जाने की बात मिठाई जरूर शामिल होती है. कुछ लोग खाने के बाद हमेशा मीठा खाने के लिए घर में मिठाई रखते हैं. मिठाई खाने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं है, आप जब चाहें मिठाई खरीदकर या घर पर बनाकर खा सकते हैं. त्योहारों पर तो मिठाई का ढेर लग जाता है. ऐसे में घर में ज्यादा मिठाई होने पर खराब होने लगती है या फिर उसका स्वाद बदलने लगता है. हालांकि अगर आप मिठाई को अच्छे तरीके से स्टोर करते हैं तो इसको आप महीनों तक खा सकते हैं. इसका स्वाद भी वैसा ही फ्रेश बना रहेगा. आपको सिर्फ इन टिप्स और ट्रिक्स को अपनाना है. 

1- एयरटाइट बॉक्स में रखें- घर में सूखी मिठाइयां ज्यादा हैं तो आप इन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं. एयरटाइट बॉक्स में लड्डू, शकरपारे, मीठे स्नैक्स महीनों तक खराब नहीं होते हैं. सूखी मिठाइयां नमी और हवा लगने से खराब होने लगती है या सीलने की वजह से स्वाद खराब हो जाता है. इसलिए इन्हें ऐसी जगह पर स्टोर करके रखें जहां हवा नहीं लग पाए. गजक जैसी चीजों को हवा लगने से बचाने की जरूरत होती है इसलिए उन्हें भी एयरटाइट डिब्बे में रखें. 

2- फ्रिज में स्टोर करें- मावा की मिठाइयों को हमेशा ठंडी जगह पर स्टोर करें. गर्म जगह पर ये मिठाईयां जल्दी खराब होने लगती हैं. ज्यादातर लोग मिठाइयों को किचन में ही रख देती हैं, लेकिन किचन में सबसे ज्यादा गर्मी होती है. वहां खाना बनने और दूसरे एप्लांइसेस से गर्म हवा निकलती है, जिससे गर्म हवा निकलती है. ऐसे में मिठाईयां जल्दी खराब होने लगती हैं. लंबे समय तक चलाने के लिए आप मिठाईयों को ठंडी जगह या फ्रिज में स्टोर करें.

3- नमी से दूर रखें- बारिश और सर्दियों में वातावरण में काफी नमी रहती है. इसलिए कोशिश करें कि मिठाइयों को ऐसी जगह पर रखें जहां नमी ना हो. नमी होने से मिठाईयां जल्दी खराब होने लगती हैं और इससे उनका स्वाद भी बदल जाता है. सूखी मिठाइयों में गीले हाथ ना डालें और ना ही उनमें गीली चम्मच का इस्तेमाल करें. मिठाईयों को पानी से दूर रखें. धूप और नमी दोनों गजहों पर मिठाई खराब हो जाती हैं. 

4- कांच के जार में रखें- अगर आप मिठाई को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं तो कांच के जार में भरकर किसी ठंडी जगह पर रख दें. इस तरह मिठाइयों को महीने भर तक स्टोर करके रखा जा सकता है. अगर आपको मिठाई सर्व करनी है तो जार से निकालकर किसी प्लेट में रखकर सर्व करें. इसके बाद तुरंत जार को टाइट बंद कर दें. इस ट्रिक से मिठाई महीने भर तक खराब नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: इन 5 तरीकों से घर पर प्रिजर्व करें फूड, सालों खराब नहीं होगा खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exercise For Heart Health: दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें
दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें
SCAD In Women: 30-40 की उम्र में फिट महिलाओं को हार्ट अटैक? डॉक्टर से जानें छिपा खतरा
30-40 की उम्र में फिट महिलाओं को हार्ट अटैक? डॉक्टर से जानें छिपा खतरा
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से दुर्गा विसर्जन तक, देखें पूरा तिथि कैलेंडर
शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से दुर्गा विसर्जन तक, देखें पूरा तिथि कैलेंडर
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget