एक्सप्लोरर

होली स्पेशल रेसिपी: घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी पोहा की नमकीन, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं मसाला चूड़ा

होली पर अगर तला भुना खाने से बचना चाहते हैं तो आप हेल्दी पोहा से बनी नमकीन खा सकते हैं. घर पर बनी पोहा नमकीन खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और इससे वजन भी नहीं बढ़ता. इसे बनाना भी बहुत आसान है.

त्योहार पर कई तरह की स्वीट डिश बनती है. ऐसे में मीठा खाकर नमकीन खाने का बहुत मन करता है. अगर आपको नमकीन खाना ज्यादा पसंद है, लेकिन वजन बढ़ने के डर से मार्केट की नमकीन खाने से बचते हैं, तो हम आपको पोहा से एकदम लाइट और टेस्टी नमकीन बनाना बता रहे हैं. आप इसे घर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं. होली पर घर में आने वाले मेहमानों को भी ये नमकीन (Home Made Namkeen) खिला सकते हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. पोहा ज्यादातर सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है. आप अपनी रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों से इस पोहा नमकीन को तैयार कर सकते हैं.  खास बात ये है कि इस नमकीन को खाने से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा. इसे बनाना बेहद आसान है. जानते पोहा नमकीन की रेसिपी. 

पोहा नमकीन बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Poha Namkeen) 

  • 250 ग्राम मोटा वाला पोहा
  • 100 ग्राम मखाने
  • 250 ग्राम आलू या बेसन भुजिया नमकीन
  • 250 ग्राम मूंगफली
  • 250 ग्राम भुने हुए चने
  • थोड़े काजू और किशमिश
  • मसालों में, नमक, हल्दी, मिर्च, आमचूर पाउडर और चाट मसाला

पोहा नमकीन बनाने की रेसिपी  (Poha Namkeen Recipe)

1- पोहा नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले मखाने और मूंगफली को फ्राई कर लें.
2- आप मखानों को भारी तली वाली कढ़ाही में थोड़ा-थोड़ा घी डालते हुए फ्राई करें.
3- इसी तरह आपको मूंगफली और काजू में 2-3 चम्मच घी डालकर फ्राइ करने हैं.
4- अब आप भुनी हुई मूगफली में चने भी मिक्स कर दें और गैस बंद करके थोड़ी देर कढ़ाही में ही छोड़ दें.
5- अब मूगफली और चने में 1 चम्मच चाट मसाला मिला दें. इससे मसाला अच्छी तरह से चना और मूंगफली में मिक्स हो जाएगा.
6- अब एक कढ़ाही में ऑयल गर्म करें. फ्लेम को मीडियम टू हाई फ्लेम पर रखें.
7- इसमें आपको पोहा फ्राई करने वाली छन्नी या कोई दूसरी छेद वाली गहरी कलछी लेनी है, जिसमें से पोहा न निकल पाए.
8- अब आपको उस छलनी को ऑयल में डुबाना है और उसमें करीब एक मुट्ठी पोहा डालकर अच्छी तरह फ्राई करना है.
9- पोहा फ्राई होने के बाद ऊपर आ जाएगा. अब इसे आप किसी बर्तन में टिशू पेपर या अखबार पर फैलाकर डालते रहें. इससे पोहा का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा. 
10- आपको पूरा पोहा इसी तरह फ्राई करना है. आप जब पोहा को निकालें तो 1 चुटकी हल्दी डालकर हाथ से थोड़ा मिलाते हुए फैलाएं. इससे पोहा का रंग हल्का पीला होता जाएगा.
11- अब फ्राई हुए पोहा को किसी बड़े बर्तन में रखें. इसमें चना, मूंगफली, मखाने,काजू, किशमिश और भुजिया मिला दें.
12- स्वाद के अनुसार मसाले मिला दें, जिसमें नमक, मिर्च, आमचूर पाउडर और चाट मसाला डालें.
13- अब मसाले कम या ज्यादा अपने स्वादानुसार रख सकते हैं. 
14- आप इस नमकीन को किसी एयरटाइट डब्बे में बंद करके रखें. 1 महीने से भी ज्यादा समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
15- घर पर बनी ये नमकीन सभी को खूब पसंद आएगी.

ये भी पढ़ें: होली पर बनाएं करारी आलू टिक्की, सिर्फ 1 चम्मच तेल में मिलेगा गजब का स्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihari Litti Chokha: घर पर कैसे बनाएं बिहार का फेमस लिट्टी चोखा? पढ़ें पूरी रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बिहार का फेमस लिट्टी चोखा? पढ़ें पूरी रेसिपी
Tricolour Look: तिरंगा पहनना है तो ऐसे करें स्टाइल, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
तिरंगा पहनना है तो ऐसे करें स्टाइल, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
Delhi Style Raj Kachori: बारिश में घर पर ही बनाएं दिल्ली की राज कचौड़ी, जानें आसान रेसिपी
बारिश में घर पर ही बनाएं दिल्ली की राज कचौड़ी, जानें आसान रेसिपी
Comfortable Shoes For Heel Pain: कम कीमत में आते हैं ये शानदार जूते, नहीं होगा एड़ियों में दर्द
कम कीमत में आते हैं ये शानदार जूते, नहीं होगा एड़ियों में दर्द

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget