एक्सप्लोरर

होली पर घर में बनाएं स्पंजी ढोकला, बिना बेसन के सिर्फ इस दाल से भी बन जाएगा

अगर आपको ढोकला खाना पसंद है तो आप होली पर घर में बिना बेसन के भी आसानी से ढोकला बना सकते हैं. आप चना दाल से भी फटाफट एकदम सॉफ्ट ढोकला बना सकते हैं.

होली पर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. अगर आप हेल्थ को लेकर सावधान रहते हैं और ज्यादा ऑयली नहीं खाना चाहते तो होली पर घर का बना ढोकला खा सकते हैं. घर आने वाले मेहमानों को भी ढोकला खिला सकते हैं. घर में कोई रिश्तेदार आ जाए तो आप फटाफल ढोकला बना सकते हैं. अगर आपके घर में बेसन नहीं है तो भी आप ढोकला बनाकर खा सकते हैं. इसके लिए आपको  सिर्फ चना दाल की जरूरत होगी. आप बिना बेसन के मार्केट जितना टेस्टी और हेल्दी ढोकला बना सकते हैं. आइये जानते हैं चना दाल से ढोकला बनाने की रेसिपी. 

ढोकला बनाने के लिए सामग्री

  • चना दाल- 1 कप
  • नींबू का रस- 1चम्मच
  • दही- 2 चम्मच
  • हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
  • ईनो-1 चम्मच या  बेकिंग सोड़ा- 1/3 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
  • तेल- 1 चम्मच 
  • पानी- 2 कप
  • स्वादानुसार नमक
  • तड़का बनाने के लिए
  • तेल- 1चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी
  • राई-  आधा चम्मच
  • हरी मिर्च- 4-5 कटी हुई
  • धनियापत्ती- 2 चम्मच
  • पानी- 1 कप

ढोकला बनाने की रेसिपी 

  • सबसे पहले चना दाल से ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह धो लें.
  • अब इसमें 2 कप पानी डालकर दाल को  5-6 घंटे तक भिगोकर रख दें.
  • भीगी हुई दाल को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. जिस पानी में दाल भिगोयी है उसी को दाल पीसने के लिए इस्तेमाल कर लें.
  • दाल पिस जाए तो पेस्ट को किसी बड़े बर्तन में निकाल लें.
  • अब इसमें नींबू का रस, नमक और दही को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
  • इस मिश्रण को करीब 1-2 घंटे तक ढककर रख दें. जब ये अच्छी तरह से फूल जाए, तो इसमें हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डालकर फिर फेंट लें.
  • जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उसे तेल लगाकर चिकना कर लें.
  • अब स्टीमर या कुकर में 2-3 कप पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म होने के लिए रख दें.
  • पेस्ट में ईनो डालकर एक मिनट तक फेंटें. जब पेस्ट फूल जाए तो इसे तुरंत बर्तन में डालकर स्टीमर में रख दें और ढक्कन बंद कर दें.
  • अब मीडियम फ्लेम पर 10-15 मिनट तक इसे स्टीम में पकने दें. ढोकला को चाकू गड़ाकर चेक करके देख लें. अगर चाकू साफ है तो ढोकला पक गया है.
  • अगर चाकू पर पेस्ट चिपक जाए तो इसे 2-3 मिनट तक और स्टीम कर लें.
  • थोड़ी देर ढोकला को ठंडा होने दें फिर ढोकले को छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • ढोकला का तड़का तैयार कर लें. इसके लिए एक बर्तन में तेल डालकर गर्म कर लें.
  • अब तेल में हींग, राई, हरी मिर्च डालकर तड़का बना लें और पानी डालकर एक उबाल लगा लें. 
  • अब इस तड़के को ढोकला पर डालकर धनियापत्ती से गार्निश करके सर्व करें.

ये भी पढ़ें: होली पर मिलावटी मावे से बचें, घर पर सिर्फ दूध से बनाएं टेस्टी गाजर का हलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Independence Day15 August:15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget