एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: गट्टे की सब्जी की रेसिपी, इस तरह बनाएं एकदम मुलायम गट्टे

Kitchen Hacks: बेसन के गट्टे की सब्जी खाने में तो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है, लेकिन ज्यादातर लोगों के बेसन के गट्टे कड़े हो जाते हैं, जिससे स्वाद खराब हो जाता है. जानिए बेसन के गट्टे की रेसिपी.

Gatta Curry Recipe: गट्टे की कुछ लोगों को बहुत पसंद होती है. कई बार जब कोई सब्जी समझ न आए तो आप गट्टे की सब्जी बनाकर खा सकते हैं. गट्टे के सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है और इससे मुंह का स्वाद भी बदल जाता है. हालांकि कुछ लोगों को गट्टे की सब्जी बनाना नहीं आता है. कुछ लोग कहते हैं कि उनके बनाए हुए गट्टे अक्सर कड़े हो जाते हैं, कड़े गट्टे होने पर सब्जी का स्वाद ही खराब हो जाता है. गट्टे जितने मुलायम बनते हैं सब्जी खाने में उतनी टेस्टी लगती है. आइये जानते हैं मुलायम गट्टे की सब्जी कैसे बनाते हैं?

गट्टे की सब्ज़ी कैसे बनाएं

1- सबसे पहले आप किसी बाउल में ¾ कप बेसन लें.
2- अब इसमें एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दें. अगर मिर्च तीखी हो तो आप कम भी डाल सकते हैं.
3- ¼ चम्मच हल्दी, ½ चम्मच धनिया पाउडर, ¼ चम्मच नमक, ½ चम्मच जीरा, ¼ चम्मच हाथ से मसल कर अजवाइन डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
4- सभी मसाले बेसन में अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
5- अब इसमें 2 बड़े चम्मच घी या कोई भी वेजिटेबल ऑयल डाल दें.
6- आपको गट्टे में घी थोड़ी ज्यादा मात्रा में ही डालना है इसी से गट्टे मुलायम होंगे.
7- अब ऑयल डालकर बेसन को अच्छी तरह हाथ से मिक्स कर लें. 
8- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा हल्का गुनगुना पानी डालकर मिलाते जाएं.
9- इसे आटे के जैसा मुलायम कर लें. ध्यान रखें आटा ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए.
10- अब आटे को थोड़ी देर के लिए सेट होने रख दें.
11- आटे को करीब 5 टुकड़ों में बांटकर चिकना लंबी शेप में कर लें. 
12- इस तरह पूरे बेसन से रोल बना लें. ये रोल ज्यादा पतले और न ज्यादा मोटे होना चाहिए.
13- अब एक कड़ाही में 2 कप पानी लेकर उबाल लें और सभी गट्टे डाल दें.
14- करीब 8 से 10 मिनट तक तेज आंच पर ढककर पकाएं.
15- गट्टे उबलने की पहचान है कि इस पर सफेद दाने जैसे आने लगेगें.
16- गैस बंद कर दें और पानी में ही गटटे को पड़ा रहने दें. थोड़ा ठंडा होने पर मनपसंद शेप में पानी में ही गट्टे को चाकू से काट दें.
17- अब ग्रेवी के लिए 1 कप ताजा दही लें, इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक मिला दें.
18- एक कड़ाही में घी डालें, उसमें लहसुन, जीरा, हींग, 2 बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च डालें और भून लें.
19- जब मसाला भुन जाए तो दही और मसाले वाला पेस्ट डाल दें. दही डालने के बाद लगातार चलाते रहें नहीं तो दही फट जाएगा.
20- जब तेल अलग दिखने लगे तो और मसाले की खुशबू आने लगे तो इसमें गट्टे को पानी समेत डाल दें. अब उबाल आने के बाद धनिया डालकर सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: कपड़े से हल्दी के दाग कैसे छुड़ाएं, इन 5 तरीकों से गायब हो जाएंगे पीले दाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
How To Fix Mushy Rice: क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget