एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: भूलकर भी इन चीजों को फ्रिज में न रखें, बिगड़ सकती है आपकी सेहत

Don’t Store These Thing In Fridge: फ्रिज में कौन सी चीजें स्टोर करनी चाहिए कौन सी चीजें नहीं, ये जानना बहुत जरूरी है. हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से सेहत को नुकसान हो सकता है.

Kitchen Hacks: फल, सब्जियां या ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हम खराब होने के डर से फ्रिज में रख देते हैं. खासतौर से गर्मी और बारिश के मौसम में जब चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. लोगों के फ्रिज सामान से भरे रहते हैं. फ्रिज में रखने पर कुछ फल और सब्जियां कई दिनों तक चल जाते हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में रखना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, लेकिन फिर भी हम रख देते हैं. इससे सबसे बड़ा प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. इसके अलावा ऐसी कई चीजों का स्वाद भी खराब हो जाता है. आपको बताते हैं कि कौन सी चीजें आपको फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए.

केला- कई लोगों को ये समझ नहीं होती कि कौन से फल और सब्जियां फ्रिज में रखने चाहिए कौन से नहीं. ऐसे में कुछ लोग केले को भी फ्रिज में रख देते हैं. जिससे केला जल्दी गल जाता है और काला पड़ जाता है. फ्रिज में रखे केले खाने से आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है. केले को फ्रिज में रखने से दूसरे फल और सब्जियां भी खराब हो सकते हैं. इसलिए केले को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए.

तरबूज और खरबूजा- कई लोग तरबूज और खरबूजे को एक बार में पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. ऐसे में कटा हुआ फल फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन आपको ये गलती नहीं करनी. कभी भी कटा हुआ तरबूज और खरबूजा फ्रिज में स्टोर न करें. इससे फलों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट खत्म हो जाते हैं. साथ ही इनका स्वाद भी बदल जाता है. आपको जब भी ये फल खाने हों उससे थोड़ी देर पहले फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें.

टमाटर- ज्यादातर घरों में हर सब्जी में टमाटर पड़ता है. ऐसे में लोग ज्यादा मात्रा में टमाटर लाकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं. लेकिन फ्रिज में टमाटर रखने से टेस्ट खराब हो जाता है. कई बार फ्रिज की ठंडी हवा से टमाटर अंदर से गलने लगते हैं. ऐसे में कुछ लोगों को खराब टमाटर का पता नहीं चल पाता और खा लेते हैं. इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है.

आलू, प्याज और लहसुन- कई लोग आलू को भी बाकी सब्जियों के साथ फ्रिज में रख देते हैं. ऐसे में फ्रिज में रखा आलू खाना डॉयबिटीज पेशेंट्स के लिए घातक हो सकता है. ठंड से आलू का स्टार्च शुगर में बदल जाता है. आलू को फ्रिज में रखने की बजाय पेपर बैग में डालकर किसी खुली जगह पर रखना चाहिए. इसके अलावा प्याज और लहसुन को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. इससे फ्रिज में रखी दूसरी चीजों में स्मैल हो जाती है.

शहद- आप खाने की चीजों में शहद का इस्तेमाल जरूर करते होंगे. हालांकि डेली में बहुत कम लोग शहद इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में कई लोग शहद को खराब होने के डर से फ्रिज में स्टोर कर देते हैं. लेकिन ऐसा करना गलत है. आपको शहद को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए. फ्रिज में रखने से शहद में क्रिस्टल बनने लगते हैं. ऐसे शहद को खाने से आपकी सेहत को फायदा की जगह नुकसान हो सकता है.

ब्रेड- अक्सर लोगों के घरों में ब्रेड का बड़ा पैकेट आता है जिसे फ्रिज में स्टोर कर दिया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा दिन तक फ्रिज में रखी ब्रेड खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है. साथ ही ब्रेड जल्दी सूख जाती है. 

ये भी पढ़ें: किचन को इस तरह बनाएं Clean And Clear, देखने वाले रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
When To Replace Mop: कितने दिनों में बदलना चाहिए घर में यूज होने वाला पोछा, लापरवाही से इन बीमारियों का रहता है खतरा
कितने दिनों में बदलना चाहिए घर में यूज होने वाला पोछा, लापरवाही से इन बीमारियों का रहता है खतरा
Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
FSSAI Notice: क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
Embed widget