एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: शिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं खजूर का हलवा, इसे खाकर दिनभर रहेगी एनर्जी

Dates Halwa Recipe: खजूर खाने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं. व्रत वाले दिन आप खजूर का हलवा खाएंगे तो दिनभर एनर्जी बनी रहेगी. इससे शरीर को भरपूर ताकत मिलती है.

Dates Halwa Benefits: खजूर खाने में जितना टेस्टी लगता है, इसके फायदे उससे कहीं ज्यादा हैं. खजूर खाने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है. खजूर एनर्जी से भरपूर स्वाद में मीठा होता है. अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो डाइट में खजूर जरूर शामिल करें. व्रत वाले दिन बिना अन्न के शरीर में कमजोरी आने लगती है, इसके लिए आप खजूर का हलवा बनाकर खा सकते हैं. इसमें आप अन्य मेवा भी डाल सकते हैं. सावन के महीने में आप सोमवार व्रत या शिवरात्रि व्रत के दिन खजूर का हलवा जरूर खाएं. इसे खाने से आपको दिनभर एनर्जी मिलेगी. आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं खजूर का हलवा.

खजूर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
हलवा बनाने के लिए आपको 200 ग्राम खजूर चाहिए. इसमें अपने आप में मिठास होती है तो चीनी थोड़ी कम करीब 100 ग्राम ही डालें. खजूर के हलवा में पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करेंगे आप 500 ग्राम दूध ले लें. इसमें 4 बड़े चम्मच घी, 2 चम्मच नारियल कद्दूकस किया हुआ, थोड़े काजू और बादाम कटे हुए डालें. 10-12 किशमिश और 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर ले लें. 

खजूर का हलवा की रेसिपी
1 - खजूर का हलवा बनाने के लिए खजूर को दूध में भिगो दें.
2 - जब फूल जाएं तो बीज निकाल दें और मिक्सी में दरदरा पीस लें.
3- एक पैन में घी गर्म करें और खजूर का पेस्ट डाल दें.
4- इसे 15 मिनट तक भूनें और जब पेस्ट हल्का गोल्डन हो जाए, तो इसमें चीनी और बचा हुआ दूध डाल दें.
5- हलवा को मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए पकाएं.
6- जब हलवा घी छोड़ दे तो इसमें बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर मिक्स कर दें.
7- 2-3 मिनट तक और पकाएं फिर गैस बंद कर दें.
8- खजूर का स्वादिष्ट और पौष्टिक हलवा बनकर तैयार है. 
9- आप इसे 1 गिलास दूश के साथ सुबह नाश्ते के समय खा लें. 
10- खजूर का हलवा खाने से आपके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Sawan Special Recipe: सावन में व्रत के दौरान फलाहारी अप्पे का करें सेवन, स्वाद में है लाजवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget