एक्सप्लोरर

गर्मियों में रोज सुबह खाएं आंवले का मुरब्बा, जानिए घर पर इसे कैसे बनाएं

आंवले का मुरब्बा बहुत गुणकारी होता है. आंवले में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत बनती है. आंवले का मुरब्बा घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसकी रेसिपी बहुत आसान है.

गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए. आंवला खाने से शरीर को ठंडक मिलती है. गर्मियों में आंवले का मुरब्बा पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आंवले का मुरब्बा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और फायदेमंद होता है. आंवला खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है. आप आंवले को सलाद, सब्जी, अचार या चटनी के रूप में भी खा सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा आंवले का मुरब्बा खाया जाता है. मार्केट में आंवले का मुरब्बा मिलता है, लेकिन आप चाहें तो घर पर भी आसानी से आंवले का मुरब्बा बना सकते हैं. जानते हैं आंवले का मुरब्बा बनाने की रेसिपी. 

आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए सामग्री
आंवला 1 किलो, चीनी 1.5 किलो, इलाइची 8-10 छिली हुई, काली मिर्च पाउडर आधी छोटी चम्मच, काला नमक 1 छोटी चम्मच, फिटकरी आधी चम्मच.

आंवला का मुरब्बा बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले आंवला को 2 दिन तक पानी में भिगोकर रख दें.
2- अब पानी से आंवला निकालकर इन्हें कांटे से गोद लें.
3- अब आंवला को 2 दिन के लिए फिटकरी के पानी में डालकर छोड़ दें.
4- पानी से निकालकर अब इन्हें अच्छी तरह से 2-3 बार साफ पानी से धो लें.
5- अब किसी बड़े बर्तन में 1 लीटर पानी गर्म कर लें और पानी में उबाल आने पर आंवला डालकर उबाल लें.
6- आपको आंवला को सिर्फ उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक पकाना है. फिर गैस बंद कर दें और 10 मिनिट के लिए ढ़क दें.
7- अब आंवला को पानी से निकालकर किसी चलनी में रख दें, जिससे पानी निकल जाए. 
8- एक स्टील के बर्तन में चीनी और 1/2 लीटर पानी डालकर चाशनी बना लें.
9- आंवलों को चाशनी में डाल दें और थोड़ी देर तक पकाएं.
10- जब आंवला गल जाए और चाशनी शहद के जैसी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें और मुरब्बा को ठंडा होने दें.
11- 2 दिन बाद चेक कर लें कि कहीं चाशनी पतली तो नहीं रह गई. अगर चाशनी पतली लगे तो इसे फिर से गाढ़ी कर लें.
12- अब मुरब्बा को ठंडा होने के बाद इलाइची, काली मिर्च, काला नमक मिला दें.
13- तैयार आंवला के मुरब्बा को किसी कांच के जार में भरकर रख दें.
14- आप इसमें से रोज एक आंवला का मुरब्बा खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इस होली पर खोया के अलावा इन इंग्रीडिएंट्स से भी बनाइए गुझिया, जानें रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget