एक्सप्लोरर

इस होली पर खोया के अलावा इन इंग्रीडिएंट्स से भी बनाइए गुझिया, जानें रेसिपी

होली पर अगर गुझिया न बने तो समझो होली अधूरी है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं खोया के अलावा कुछ दूसरे एंग्रीडियंट्स से गुझिया बनाने की रेसिपी.

होली पर लोग खाने को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं. साथ ही मीठे के लिए तो लोग पागल होते हैं, होली में अगर गुझिया न बने तो समझो होली अधूरी है. होली का मजा तभी है जब रंग गुलाल और साथ में गुझिया की प्लेट हो तो इस होली सिर्फ खोये की गुझिया नहीं और तरह की गुझिया बनाइए. अपने घर में और घर के लोगों को होली का दुगुना मजा दे दीजिये. तो फिर आइये आज हम यहां आपको बताएंगे कि किन  एंग्रीडियंट्स से गुझिया बना सकते हैं.

पालक स्नैक्स गुझिया- आज हम आपको बताएंगें स्नैक्स वाली पालक वेज‍िटेबल गुझ‍िया की रेस‍िपी यकीन मान‍िए ये होली पर सबसे टेस्‍टी स्‍नैक होगा, इसे बनाना भी बेहद आसान है. डायब‍िटीज में पालक खाना बहुत फायदेमंद होता है पालक में ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स कम होता है वहीं स्‍टार्च न के बराबर होता है इसल‍िए इसको खाने से शुगर नहीं बढ़ता इसमें फाइबर होता है इसल‍िए डायब‍िटीज कंट्रोल रहता है. तो इस होली आप भी बनाइये अपने घर पर पालक स्नैक्स गुझिया जो होली का मजा दुगुना करें.

सामग्री-

  •  2 कटोरी-होल वीट ग्रेन,
  • पालक
  • अजवाइन
  • नमक, म‍िर्च
  • आलू
  •  टमाटर
  • तेल, नार‍ियल
  • बेसन
  • मेवे
  • चाट मसाला

विधि-

  • पालक की गुझ‍ि‍या बनाने के लि‍ए आटे में पालक का पेस्‍ट और सारे मसाले डालकर भूनें.
  • आधे घंटे के ल‍िए कपड़े से ढक कर डोह हो रेस्‍ट करने दें.
  • इसके बाद सूखा नार‍ियल, मेवे और सारे मसाले डालकर म‍िलाएं.
  • लोई बनाकर गुझ‍ि‍या के सांचें में डालें और लोई में मेवे भरकर गुझ‍िया बना लें.
  • सुनहरा होने तक सेकें या बेक कर लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.

अलसी और कद्दू के बीज की गुझिया

इस बार होली में कुछ अलग करते हैं खोया गुझिया के साथ बनाते हैं अलसी और कद्दू के बीज की गुझिया. कद्दू के बीज खाने से ब्‍लड शुगर कंट्रोल रहता है, इससे ऑक्‍सीड‍ेट‍िव स्‍ट्रेस भी कम होता है अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी कद्दू के बीज का सेवन करें. इसको खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, ये क्रेव‍िंग भी कंट्रोल करता है. साथ ही अलसी में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एस‍िड की मात्रा होती है, इससे डायब‍िटीज ही नहीं बल्‍क‍ि मोटापा, थॉयराइड, बीपी आद‍ि समस्‍याओं से न‍िजात म‍िलता है. तो इस होली स्वाद के साथ साथ सेहत का भी ध्यान रखें जिससे होली की मस्ती में कमी न आए.

सामग्री-

  • मावा
  • होल ग्रेन फ्लोर
  • मावा, कोकोनट
  • सीड्स, कैस्‍टर शुगर
  •  ड्राय फ्रूट्स
  • इलाइची पाउडर, घी

विधि-

  • मावे को ग्रेट करके उसमें सारे मावे और नार‍ियल का बुरादा म‍िला लें.
  • म‍िश्रण में कद्दू और अलसी के बीज म‍िला लें.
  • आटे का डाह तैयार करें उसमें पानी और घी म‍िलाएं.
  • रोटी की तरह लोई बनाकर बेल लें और उसमें म‍िश्रण भरें.
  • घी में तल लें या आप बेक भी कर सकते हैं। इस गुझ‍िया के ऊपर हल्‍की चाश्‍नी डाल सकते हैं.

खजूर गुझिया

इस बार खजूर की भी गुझिया बनाके देखिए स्वाद में सबसे आगे मिलेगी ये गुझिया. खजूर गुझिया से एनर्जी भी खूब मिलती है. खजूर में मैग्‍न‍िश‍ियम, फॉस्‍फोरस, पोटैश‍ियम आद‍ि की मात्रा होती है. इसमें ग्‍लूकोज की मात्रा भी अच्‍छी होती है, ज‍िन्‍हें डायब‍िटीज है वो द‍िन में 1 से 2 खजूर खा सकते हैं. खजूर से कोलेस्‍ट्रॉल और ब्‍लड सर्कुलेशन भी अच्‍छा रहता है इससे शरीर में एनर्जी रहती है. ज‍िन लोगों को कब्‍ज की श‍िकायत है उनके ल‍िए भी खजूर अच्‍छा व‍िकल्‍प है खजूर में नैचुरल स्‍वीटनेस होती है इसल‍िए इससे बनने वाली गुझ‍िया में अलग से म‍ीठा डालने  की जरूरत नहीं होती है.

सामग्री-

  • होल ग्रेन फ्लोर
  • तेल
  •  ड्राय फ्रूट्स
  • खजूर

विधि-

  • आटे में घी डालकर डोह बना लें.
  • पैन में तेल गरम करें और ड्राय फ्रूट्स काटकर डालें और नार‍ियल और खजूर डालकर भूनें.
  • डोह में म‍िश्रण डालकर रोटी बेल लें कोने में पानी लगाकर फोल्‍ड करें और आकार दें.
  • कढ़ाई में तेल गरम करके गुझ‍िया तल लें या आप बेक कर सकते हैं.
  • गरम-गरम सर्व करें.

मखाने की गुझिया

मखाना तो हर किसी ने अलग अलग तरीकों से खाया होगा लेकिन क्या कभी मखाने की गुझिया खाई है. नहीं खाई तो इस होली ज़रूर खाइये तो आइए हम आपको बताते हैं मखाने से कैसे बनाएं गुझिया. मखाने खाने से शरीर में इंसुल‍िन बना रहता है और शुगर की मात्रा कम रहती हैवडायब‍िटीज मरीज मखाने की गुझ‍िया खा सकते हैं, मखाना हॉर्ट हेल्‍थ के ल‍िए अच्‍छा है. इससे पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है मखाने खाने से तनाव कम रहता है नींद की समस्‍या दूर होती है. मखाने में कैल्‍श‍ियम की अच्‍छी मात्रा होती है, अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो मखाने का सेवन जरूर करना चाह‍िए. मखाने में एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं, क‍िडनी के ल‍िए भी मखाना फायदेमंद होता है.

सामग्री-

  • मैदा
  • घी, तेल
  • खोया
  •  इलायची पाउडर
  • ड्रायफ्रूट, मखाने
  • कैस्‍टर शुगर

विधि-

  • मैदे में घी म‍िलाएं और पानी डालकर डोह तैयार कर लें.
  • पैन में मावों को डालकर भून लें और उसमें सारी सामग्री म‍िला दें.
  • डोह में खजूर समेत म‍िश्रण को भरें, गुझ‍िया का आकार दें.
  • ओवन को 180 ड‍िग्री पर प्रीहीट कर लें.
  • ओवन में गुझ‍िया रखकर बेक करें.

ये भी पढ़ें-

Holi 2022 Recipe: होली पर गुझिया के साथ बनाएं बेसन पेड़ा, ये है रेसिपी

किचन में कुकिंग करते समय फॉलो करें ये कुकिंग टिप्स, काम होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget