एक्सप्लोरर

Kitchen Hack: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी सिरके वाली प्याज, हफ्तों तक खराब नहीं होगी

Kitchen Hacks: आप मार्केट में मिलने वाली सिरका प्याज को आसानी से घर में भी आप बना सकते हैं. ये प्याज खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसे बनाना बहुत आसान है और इसे हफ्ते भर स्टोर करके भी रख सकते हैं.

Vinegar Onion: रेस्टोरेंट में मिलने वाली सिरका प्याज खाने के स्वाद को बढ़ा देती है. जब भी बाहर खाना खाने जाते हैं तो सलाद में सिरका वाली प्याज जरूर मिलती है. कुछ लोगों को ये प्याज बहुत पसंद आती है. सिरका वाली प्याज से खाने का स्वाद और मजा दोनों बढ़ जाता है. सिरका वाली प्याज आपका डायजेशन भी अच्छा रखती है. अगर आपको भी सिरका वाली प्याज पसंद है तो आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं. किचन हैक्स में हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल वाली सिरका प्याज बनाना बता रहे हैं. खास बात ये है कि इस प्याज को आप हफ्ते भर स्टोर करके रख सकते हैं. ये है बनाने का तरीका. 

ये भी पढ़ें: स्वाद से लेकर ब्यूटी बढ़ाने के काम आते हैं Onion और Garlic के छिलके, जानें इसके चमत्कारी फायदे

सिरका वाली प्याज कैसे बनाएं 

छोट प्याज का इस्तेमाल करें- अगर आपको रेस्टोरेंट जैसी सिरके वाली प्याज बनानी है तो आपको इसके लिए बेबी अनियन्स का इस्तेमाल करना होगा. प्याज जितना छोटा होगा स्वाद में उतना ही मीठा होगा. 

प्याज में इस तरह कट लगाएं- आपको सिरके वाली प्याज तैयार करने के लिए ऐसा कट लगाना है जिससे वो जुड़ा भी रहे और उसके चार हिस्से भी हो जाएं. आपको प्याज के जड़ वाला हिस्सा हटा देना है. इस प्याज को आप चीनी मिट्टी के बर्तन या फिर कांच के बर्तन में रख लें. इससे देखने में भी अच्छा लगेगा. 

सिरका वाला प्याज बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच चीनी डालकर, उसका कैरेमल तैयार कर लें. 
2- अब इसमें 1 कप पानी और डाल दें. इसके बाद 1 चम्मच साबुत काली मिर्च और 1 तेज पत्ता डालकर पानी को उबाल लें.
3- इससे आपका सिरके वाला प्याज जल्दी खराब नहीं होगा और स्वाद भी बढ़ेगा.
4- अब जिस जार में प्याज को रखना है उसमें हरी मिर्च के साथ 1 कप सादा पानी डाल दें. आप चाहें तो हरी मिर्च नहीं भी डाल सकते हैं.
5- अब 1 कप सफेद सिरका डालें और उसके ऊपर जो पानी उबाला है वो भी छानकर डाल दें.
6- मार्केट जैसा लाल रंग लाने के लिए आप इसमें चुकंदर के 2-4 टुकड़े डाल दें. 
7- इससे प्याज का रंग बहुत अच्छा लगेगा और स्वाद में भी फर्क नहीं आएगा.
8- इस प्याज को आप कांच के डिब्बे में डालकर अच्छी तरह बंद करके, फ्रिज में 1 हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या दाग लगने से Plastic के बर्तन हो गए हैं खराब? तो इन टिप्स को करें फॉलो

 </p>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

Embed widget