एक्सप्लोरर

करवाचौथ 2017: पति की परेशानियों को दूर करने और आयु बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

आज गुरू जी बता रहे हैं कैसे कुछ उपायों को अपनाकर पति को मुसीबतों में से निकाल उनकी आयु लंबी करने की कामना की जा सकती है.

नई दिल्लीः कई बार जीवन में ऐसी मुसीबतें आते हैं उनका हल निकालना बहुत मुश्किल होता है. तो कई लोगों को कुछ गंभीर बीमारियां हो जाती हैं जिसकी वजह से लोग काम कर पाने में असमर्थ होते हैं. यदि आपके पति या परिवार में किसी को ऐसी समस्या है तो करवाचौथ के दिन कुछ उपाय कर इन समस्याओं से बचा जा सकता है. जी हां, करवाचौथ ना सिर्फ पति की लंबी आयु बढ़ाता है बल्कि ये पति की परेशानियों को दूर करने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए भी किया जाता है. आज गुरू जी बता रहे हैं कैसे कुछ उपायों को अपनाकर पति को मुसीबतों में से निकाल उनकी आयु लंबी करने की कामना की जा सकती है.

क्या है पति की महाआयु बढ़ाने के उपाय-

  • ये उपाय किसी दिन वि‍शेष के लिए नहीं बल्कि रोजाना भी अपनाया जा सकता है. जिस घर में जनमदिन वाले दिन रुद्राभि‍षेक या महामृत्युंजय का जाप कराया जाता हैं ऐसे पुरुषों का स्वास्थय बेहतर होता है और आयु को बल मिलता है. करवाचौथ के दिन पति की लंबी आयु के लिए यदि आप तुला दान करती हैं तो ये उपाय पति की आयु वृद्धि में सहायक होता है.
  • जो महिलाएं पति की आयु लंबी करने के लिए गाय को भोजन करवाती हैं या गाय की सेहत के लिए दवा दान देती हैं. या फिर गौदान करती हैं उनके पति की आयु लंबी होती है. ये वो उपाय हैं जिसे ईश्वर स्वीकार करते हैं. दरअसल, समाजसेवा करने वालों से ईश्वलर प्रसन्न होते हैं. इससे कुंडली का दुर्योग भी बदल जाता है.
  • यदि सप्तम या अष्टम भाव पर मंगल या राहु का बुरा प्रभाव पनप रहा हो या कुंडली में मंगलदोष पनप रहा हो तो ऐसे लोगों को विवाह की सालगिरह के दिन रुद्राभि‍षेक या महामृत्युंजय का जाप करें.
  • कभी-कभी पीपल या बरगद का पेड़ मंगलवार के दिन लगाएं. पेड़ ऐसी जगह लगाएं जहां वो सूखे ना. इससे वैवाहिक जीवन को बल मिलता है. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति होती हैं. ऐसा होने से जीवन को अच्छार स्वास्थय और लंबी आयु मिलती है.
  • मंगल और राहु का प्रभाव अगर सातवें या आठवें भाव में प्रबल रूप से है या दूसरे और चौथे भाव में प्रबल हो तो मंगल दोष उत्पन्न होता है. या पति बहुत बीमार रहते हैं तो पीपल के पेड़ से विवाह करें. करवा चतुर्थी के दिन ऐसा करना भी अच्‍छा होगा. पीपल के चारों और एक सफेद सूत का धागा लें. सात फेरे लगाते हुए चारों और पेड़ के ये सूत बांधें. उसके बाद थोड़ी देर वहां बैठें तो अच्छा रहेगा. इसके बाद भोजन दान करें. इस उपाय से लोगों की जिंदगी में बहुत खुशियां आती हैं. ये उपाय वैवाहिक जीवन कर सुख भी देता है.

पति बीमार हैं तो करवाचौथ के दिन यूं निकालें उन्हें परेशानी से-

  • यदि पति लगातार बीमार हैं या कोई परेशानी उन्हें बार-बार परेशान कर रही है जिससे उनका शरीर कमजोर हो रहा है तो मंगलवार के दिन मिट्टी के छोटे बर्तन में शहद भर लें और उसे पति पर वारकर दान करें.
  • मिट्टी के करवे में अनाज भरकर भी पति पर वारकर दान कर सकते हैं. करवा चतुर्थी के दिन ऐसा करेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा. इससे आपका इस दिन का लक्ष्य पूर्ण होगा.
  • जिन महिलाओं के पति बीमार रहते हैं या जिन महिलाओं को पति की आयु को लेकर डर रहता है तो उन्हें अष्टमी के दिन दुर्गा सप्तकती के अर्गला स्त्रोत का नियमित पाठ करना चाहिए. इससे पति की आयु में वृद्धि होगी.

पुरुष भी करें व्रत- पुरुषों को भी अपनी जिंदगी में मौजूद मां, बहन और पत्नी के लिए उपवास करना चाहिए. जब बहन भाई के लिए कुछ कामना करती है, मां बेटे के लिए उपवास रख कामना करती है तो पुरुषों को भी उनकी मंगल कामना के लिए व्रत या कोई अनुष्ठान करना चाहिए.

नोट: ये उपाय गुरू जी के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने वि‍शेषज्ञों की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Kitchen Spices Safety Tips :किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget