एक्सप्लोरर

Health Tips: अर्थराइटिस में सूजन को कम करती है वीगन डाइट, प्लांट बेस्ड डाइट से मिलता है फायदा

Vegan Diet: अगर आप अर्थराइटिस के मरीज हैं तो आपको वीगन डाइट से वजन घटाने और सूजन कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि इस डाइट को फॉलो करने से पहले आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Plant Based Diet In Arthritis: दुनियाभर में अर्थराइटिस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले ये समस्या लोगों में 50-60 साल के बाद होती था, लेकिन अब कम उम्र में ही लोग अर्थराइटिस के शिकार हो रहे हैं. ग्लोबल रयूमेटॉयड अर्थराइटिस नेटवर्क 2021 के मुताबिक, दुनिया में करीब 35 करोड़ से ज्यादा लोग अर्थराइटिस से पीड़ित हैं. इसमें रयूमेटॉयड अर्थराइटिस (Rheumatoid arthritis) के मामले ज्यादा हैं. रयूमेटॉयड अर्थराइटिस ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें जोड़ों में दर्द, सूजन और ज्वाइंट डैमेज की समस्या होती है. अब कई रिसर्च में ये सामने आया है कि रयूमेटॉयड अर्थराइटिस को रोकने और इस समस्या को कम करने में वीगन डाइट मददगार है. आइए जानते हैं कैसे?

वीगन डाइट क्या है? ( What Is Vegan Diet)
आजकल वजन घटाने से लेकर कई बीमारियों को दूर करने के लिए लोग वीगन डाइट का सहारा ले रहे हैं. ये डाइट पूरी दुनिया में वीगनिज़्म (Veganism) के नाम से फेमस है. इसमें पशुओं के प्रति प्यार दिखाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने वाले लोग शामिल हो रहे हैं. ऐसे लोग जो लैक्टोज इनटॉलरेंस हैं वो भी इस डाइट को फॉलो करते हैं. इसमें पशुओं के उत्पाद की बजाय पेड़-पौधों से मिलने वाले आहार को अपनी डाइट में शामिल किया जाता है. ये डाइट फुल ऑफ मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. 

वीगन डाइट अर्थराइटिस में क्यों है फायदेमंद
अप्रैल 2022 में अमेरिका में एक स्टडी की गई थी, जिसमें फिजिशियन कमेटी फॉर रिस्पॉन्सिबल मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने रयूमेटॉयड आर्थराइटिस (rheumatoid arthritis) के मरीजों को लो फैट वीगन डाइट दी गई. इनकी कैलोरीज को भी कम नहीं किया गया था. इस डाइट के बाद लोगों के जोड़ों के दर्द में सुधार हुआ और उनका वजन भी कम हो गया. इसे डाइट को लेने के बाद  कोलेस्ट्रॉल में भी सुधार आया. 

कम हुई जोड़ों की सूजन
वीगन डाइट को लेने के बार मरीजों के जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या कम हुई. वीगन डाइट लेने वाले अर्थराइटिस के मरीजों को दर्द और सूजन में कमी के अलावा वजन घटाने में भी मदद मिली. इससे उनके पूरे स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर हुआ. 

इन्फ्लेमेशन से बचाती है वीगन डाइट
कई रिसर्च में ये कहा गया है कि वीगन डाइट इनफ्लेमेशन यानि सूजन को कम करने में मददगार है. इससे गठिया में आराम मिलता है. ऐसे लोगों का वजन कम रहता है जिससे ये समस्या और कम होने लगती है. वीगन डाइट वालों का ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम रहता है. 

वीगन डाइट से हो सकती पोषक तत्वों की कमी 
हालांकि कई रिसर्च में ये भी कहा गया है कि लंबे समय तक वीगन डाइट लेने से शरीर में विटामिन बी-12, विटामिन डी, कैल्शियम और एसेंशियल फैटी एसिड की कमी हो सकती है. ये विटामिन और मिनरल्स आपकी बोंस हेल्थ के लिए जरूरी हैं. वहीं लो फैटी एसिड लेवल कई कार्डियोवस्कुलर जोखिम कारण बन सकता है. वीगन डाइट से होमोसिस्टीन एमिनो एसिड का लेवल हाई भी हो सकता है, जो हार्ट की बीमारियों से जुड़ा है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या आपके खाने और लाइफस्टाइल में शामिल हैं ये 10 चीजें, तो बढ़ सकती है गैस की समस्या

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में माता के आगमन और प्रस्थान की सवारी क्या है, मिल रहे हैं खास संकेत
चैत्र नवरात्रि में माता के आगमन और प्रस्थान की सवारी क्या है, मिल रहे हैं खास संकेत
Papamochani Ekadashi 2026: 14 या 15 मार्च हिंदू कैलेंडर की आखिरी एकादशी कब है, जानें इसका महत्व
Papamochani Ekadashi 2026: 14 या 15 मार्च हिंदू कैलेंडर की आखिरी एकादशी कब है, जानें इसका महत्व
रमजान 2026 तीसरा अशरा शुरू, मस्जिदों में एतिकाफ का आगाज, शबे कद्र की पहली रात खूब हुई इबादत
रमजान 2026 तीसरा अशरा शुरू, मस्जिदों में एतिकाफ का आगाज, शबे कद्र की पहली रात खूब हुई इबादत
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब ? इसी दिन हनुमान जयंती, स्नान-दान और पूजा का मुहूर्त देखें
चैत्र पूर्णिमा कब ? इसी दिन हनुमान जयंती, स्नान-दान और पूजा का मुहूर्त देखें

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget