एक्सप्लोरर

क्या बारिश के मौसम में भी कूलर का पंप चलाना चाहिए? जानिए इसका सही जवाब, फिर देखिए कूलर की परफॉर्मेंस

लोग कहते हैं बरसात की उमस भरी गर्मी में कूलर फेल हो जाते हैं क्योंकि इनसे उमस भरी हवा आती है. लेकिन आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है. बरसात में भी कूलर से अच्छी हवा चाहिए तो ये तरीका अपनाना पड़ेगा.

गर्मी में घर घर में एयर कूलर (air cooler)चलते हैं जिससे आती ठंडी हवा कमरों को ठंडा करती है. लेकिन यही कूलर बरसात में अपना इफेक्ट खो देते हैं. आपने भी कई बार नोटिस किया होगा कि बरसात (rainy season)के दिनों में डैजर्ट कूलर चलाने पर हवा ठंडी नहीं होती है और कमरे में भी उमस भर जाती है. ऐसे में कूलर बेकार साबित होते हैं और उमस वाली गर्मी जीना मुहाल कर देती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपके एय़र कूलर के इस हैक को जानना जरूरी है. अगर आपने इस हैक को फॉलो किया तो बरसात के दिनों में भी आपका कूलर कमरे में ठंडी हवा ही देगा. 
 
बरसात के मौसम में कूलर का पंप चलाना कितना सही 
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपको बरसात में भी कूलर की ठंडी हवा चाहिए तो आपको बस एक काम करना होगा. आपको बस कूलर का पंप यानी पानी चलाने वाला पंप बंद करना होगा. कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है, इसके पीछे साइंस का फंडा है. दरअसल जब गर्मी में हवा सूखी यानी ड्राई होती है तो कूलर अपने पंप के जरिए हवा को नम करता है और इससे कमरा ठंडा हो जाता है. यानी आपको ठंडी हवा मिलती है. लेकिन यही चीज बरसात में उल्टी हो जाती है. बरसात में हवा में पहले से ही काफी नमी यानी मॉइस्चर होता है. ऐसे में नम हवा जब कूलर के पंप के जरिए आती है तो वो और ज्यादा भारी यानी मॉइस्ट हो जाती है. इससे कमरे में बहुत ज्यादा नमी हो जाती है औऱ कमरे में उमस भर जाती है. इसलिए बरसात के मौसम में कूलर का पंप ना चलाने की सलाह दी जाती है.
 
 बरसात में भी ठंडी हवा देगा आपका कूलर 
बरसात में आपको कूलर चलाने से पहले इसका पानी खाली करना होगा. पंप बंद करने के बाद कूलर कोई एक फिन (घास वाली शीट) को हटा दीजिए और फिर कूलर चला दीजिए. इससे कमरे में अच्छी हवा आएगी. इसके साथ साथ आपको अपने कमरे के एक्जॉस्ट को भी ऑन कर देना चाहिए. इससे नम हवा कमरे से बाहर जाती रहेगी और बाहर की हवा अंदर आती रहेगी. ऐसे में कमरे का वेंटिलेशन अच्छा होने पर कमरे में उमस नहीं होगी. इसके अलावा आजकल के डैजर्ट कूलर कई नए मोड्स के साथ आ रहे हैं. आप चाहें तो कूलर को ड्राई मोड पर चला सकते हैं. इससे नम हवा कमरे में नहीं आएगी और आपका कमरा ठंडा ठंडा रहेगा.
 
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Cylinder Fire: गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Room Freshness Tips: कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget