एक्सप्लोरर

Iron Natural Source: सर्दियों में पूरी कर लें आयरन की कमी, इन चीजों में भर-भर कर पाया जाता है आयरन

Iron Food: शरीर में आयरन की कमी रहती है तो सर्दियों में इन फल और सब्जियों से आसानी से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है. आयरन से भरपूर इन खाद्य पदार्थों से हीमोग्लोबिन भी तेजी से बढ़ता है.

Iron Rich Fruits Vegetable: अक्टूबर से मौसम में हल्की ठंडक आना शुरू हो जाती है. सर्दियों में मिलने वाली सब्जियां भी मार्केट में आने लगी हैं. सर्दियों में हरी सब्जियां सबसे ज्यादा आती हैं. ऐसे में आपको डाइट में सब्जी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. इस मौसम में आयरन से भरपूर फल और सब्जियां भी खूब आ रही हैं. अगर आपका हीमोग्लोबिन कम रहता है और शरीर में आयरन की कमी रहती है तो रोजाना इन फल और सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें. इससे आयरन की कमी पूरी होगी. जानिए आयरन की कमी दूर करने वाले फल और सब्जियां कौन सी हैं.

आयरन से भरपूर फल और सब्जियां

1- पालक- सर्दियों के आते ही हरी सब्जियां आने लगती हैं. हरी सब्जियों में आयरन भरपूर होता है. खासतौर से पालक आयरन से भरपूर सब्जी है. शरीर में आयरन की कमी होने पर आप डाइट में पालक जरूर शामिल करें. इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और भरपूर आयरन मिलता है. आप पालक की सब्जी, रोटी या सूप बनाकर पी सकते हैं. पालक में आयरन के अलावा कैल्शियम, सोडियम, खनिज लवण, क्लोरीन, फास्फोरस और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व  होते हैं. 

2- चुकंदर- वैसे तो चुकंदर आपको पूरे साल मिल जाएगी, लेकिन सर्दियों में चुकंदर का भी सीजन होता है. लाल रंग की चुकंदर आयरन से भरपूर होती हैं. चुकंदर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसमें फाइबर, पोटाशियम, विटामिन सी, नाइट्रेट और फोलेट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है.
 
3- ब्रोकली- सर्दियों में ब्रोकली जरूर खानी चाहिए. हरे रंग की फूल गोभी की प्रजाति की ब्रोकली आयरन से भरपूर होती है. ब्रोकली खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. ब्रोकली में कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन, सेलेनियम, विटामिन ए और विटामिन सी भी पाया जाता है. ब्रोकली फाइबर से भरपूर होती है. इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है.

4- अनार- अक्टूबर से अनार का सीजन भी शुरु होने लगता है. मार्केट में एकदम लाल और रसीले अनार मिलने लगते हैं. फलों में अनार आयरन का सबसे अच्छा सोर्स है. अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. अनार खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है. इसमें एंटी इंफ्लामेट्री तत्व होते हैं जो सूजन को कम करता है. 

5- अमरूद- सर्दियों में अमरूद भी आने लगते हैं. आपको सीजन पर रोज एक अमरूद खाना चाहिए. अमरूद में आयरन और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. अमरूद खाने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 

Sleep For Heart: जानिए कैसे लगातार कम सोने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा?

World Heart Day 2022: भले ही दोस्त सिगरेट पीता है पर लपेटे में आप भी आ रहे हैं!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget