एक्सप्लोरर

International Day of Peace 2021: आज मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

International Day of Peace 2021: आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन को को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के देशों के बीच शांति को बढ़ावा देना है.

International Day of Peace 2021: दुनियाभर के लोगों में परस्पर प्रेम की भावना और मानवता को संजोए रखने के लिए हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है. इस दिन दुनियाभर के लोगों में जागरुकता फैलायी जाती है कि हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं. इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के देशों के बीच शांति को बढ़ावा देने और आपसी विवाद को समाप्त करने के लिए किया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र ने दुनियाभर के तमाम देशों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने, अंतर्राष्ट्रीय युद्धों को खत्म करने और देशों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए इस दिवस की स्थापना की थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार 1981 में इसे मनाए जाने की घोषणा की थी. जिसके बाद हर साल इसे मनाया जाना जारी रखा गया. आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र संगठन से लेकर कई अन्य संगठन कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास

दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को मनाए जाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने 1981 में की थी. जिसके बाद पहली बार इसे साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था. जिसके बाद 1982 से लेकर साल 2001 तक अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया. वहीं संयुक्त राष्ट्र ने साल 2002 से इसे 21 सितंबर को मनाए जाने की घोषणा की थी. जिसके बाद से लेकर अभी तक हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है.

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हर साल संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी बजाई जाती है. यह घंटी अफ्रीका को छोड़कर सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाई गई है. जो कि जापान के संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से युद्ध में मारे गए लोगों की याद दिलाने के रूप में एक गिफ्ट थी. जिसके किनारे 'पूरे विश्व में लंबे समय तक शांति जीवित रहें' लिखा हुआ है.

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की महत्व

संयुक्त राष्ट्र ने हर साल की तरह इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाए जाने के लिए थीम अनाउंस की है. इस साल अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की थीम 'एक समान और सतत विश्व के लिए बेहतर रिकवरी' का चयन किया गया है. कोरोना महामारी पर ध्यान केंद्रित करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ का कहना है कि महामारी के इस दौर में दया, आशा और करूणा से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को मनाएं, साथ ही भेदभाव या घृणा को खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ खड़े हों.

इसे भी पढ़ेंः
पनडुब्बियों को लेकर अमेरिका-फ्रांस के बीच मतभेद, फ्रांस और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द

US FDA ने फाइजर कोविड बूस्टर को दी मंजूरी, 65 वर्ष से अधिक और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को लगेगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में माता के आगमन और प्रस्थान की सवारी क्या है, मिल रहे हैं खास संकेत
चैत्र नवरात्रि में माता के आगमन और प्रस्थान की सवारी क्या है, मिल रहे हैं खास संकेत
Papamochani Ekadashi 2026: 14 या 15 मार्च हिंदू कैलेंडर की आखिरी एकादशी कब है, जानें इसका महत्व
Papamochani Ekadashi 2026: 14 या 15 मार्च हिंदू कैलेंडर की आखिरी एकादशी कब है, जानें इसका महत्व
रमजान 2026 तीसरा अशरा शुरू, मस्जिदों में एतिकाफ का आगाज, शबे कद्र की पहली रात खूब हुई इबादत
रमजान 2026 तीसरा अशरा शुरू, मस्जिदों में एतिकाफ का आगाज, शबे कद्र की पहली रात खूब हुई इबादत
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब ? इसी दिन हनुमान जयंती, स्नान-दान और पूजा का मुहूर्त देखें
चैत्र पूर्णिमा कब ? इसी दिन हनुमान जयंती, स्नान-दान और पूजा का मुहूर्त देखें

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget