एक्सप्लोरर

IIT Madras की रिसर्च में खुलासा, सिर्फ इतने फीसद बुजुर्गों के पास है स्वास्थ्य बीमा की सुविधा

आईआईटी मद्रास ने महामारी के दौरान बुजुर्गों के हेल्थकेयर पर सर्वेक्षण किया. उसकी रिपोर्ट के मुताबिक, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी बीमारियां बुजुर्गों में ज्यादा आम मौजूद मिलीं.

मात्र 18.9 फीसद बुजुर्गों के पास हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा है और स्वास्थ्य पर उनके ज्यादा खर्च करने की क्षमता नहीं है. ये खुलासा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्था मद्रास की तरफ से किए गए रिसर्च में हुआ है. आईआईटी मद्रास ने महामारी के दौरान बुजुर्गों के हेल्थकेयर पर एक सर्वेक्षण किया था और उसकी रिपोर्ट 'ग्लोबलाइजेशन और स्वास्थ्य' पत्रिका में प्रकाशित हुई है.

बुजुर्गों पर कोविड-19 का प्रभाव ज्यादा 

रिपोर्ट में बताया गया है कि 80 वर्ष या उससे ज्यादा के लोगों की 27.5 फीसद आबादी गतिहीन है और बुजुर्गों की 70 फीसद संख्या आंशिक या पूरी तरह दूसरों पर आर्थिक रूप से निर्भर है. रिसर्च के मुताबिक, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी बीमारियां बुजुर्गों में आम हैं और आर्थिक-सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को ज्यादा झेलना पड़ता है. अधिकतर बुजुर्गों को इम्यून सिस्टम कमजोर होने के अलावा चिह्नित उन स्थितियों में से कोई एक है. महामारी ने हेल्थकेयर सुविधाओं तक पहुंच को ज्यादा मुश्किल बना दिया है.

रिसर्च से पता चलता है कि कोविड-19 के नियमों जैसे शारीरिक दूरी और आइसोलेशन से बुजुर्गों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना लाजमी है, जिससे डिप्रेशन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं. लॉकडाउन के दौरान गतिशीलता के मुद्दे, युवा पीढ़ी पर निर्भरता उनकी बुनियादी हेल्थकेयर और अन्य बीमारियों के लिए जरूरी देखभाल की रूटीन तक पहुंच को प्रभावित करते हैं.

मात्र 18.9 फीसद के पास स्वास्थ्य बीमा

लिहाजा, सरकार को सुझाव देते हुए आग्रह किया गया है कि बुजुर्गों पर कोविड-19 के प्रभाव को कम करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य में ज्यादा निवेश किए जाने की जरूरत है. सर्वे को स्‍वास्‍थ्‍य पर राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण के 75वां दौर 2017-2018  के आधार पर अंजाम दिया गया था. राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण में 1 लाख 13 हजार 823 घरों और 8, 077 गांवों और 6, 181 शहरी क्षेत्रों के बेतरतीब चुने गए 5 लाख 55 हजार 115 लोगों को शामिल किया गया था.

नतीजों से पता चला कि स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ देश भर में बुजुर्गों को हेल्थकेयर सुविधा में असमानता मौजूद थी. रिसर्च के महत्वपूर्ण नतीजों पर टिप्पणी करते हुए प्रोफेसर मुरलीधर ने कहा, "हमारा रिसर्च उन तरीकों पर प्रकाश डालता है जिसमें बुजुर्ग कोविड-19 की रोकथाम के उपायों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, शारीरिक दूरी के कारण प्रभावित हुए हैं और डिप्रेशन को बढ़ा सकता है जिससे बुजुर्गों में सूजन की प्रतिक्रिया की ज्यादा संभावना हो सकती है. 

प्रेगनेन्सी के बाद फिटनेस को कैसे करें बहाल, महिला पहलवान गीता फोगाट हैं बेहतरीन मिसाल

Happy Hypoxia क्या है और कोविड-19 मरीजों के लिए कैसे खतरनाक हो सकता है? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget