एक्सप्लोरर

ठंड के मौसम में पैरों की उंगलियां सूज गई है तो जानें क्या करें, घरेलू उपाय

आइए जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में पैरों की उंगलियों में सूजन क्यों हो जाता है और सूजन वाली जगह पर क्या लगाएं की जल्द राहत मिले. आइए जानते हैं...

ठंड का मौसम बहुत खूबसूरत होता है. लेकिन, इस मौसम में कई तरह की बीमारियां भी होने लगती हैं. सर्दियों में अकसर लोगों के पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है. इससे पैरों में बहुत दर्द भी होता है. कभी-कभी स्किन के सूखने से भी पैरों में सूजन शुरू हो जाती है.यदि आपको भी अपनी उंगलियों में दर्द, लालिमा या सूजन महसूस हो रही है,तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे पैरों की सूजन कम हो सकती है. 

जानें क्यों होता सूजन 
सर्दियों में हमारी रक्त की नसों में सिकुड़न आ जाती है जिससे पैरों में खून का संचार कम हो जाता है. इसके अलावा ठंडे पानी में खड़े रहने से या लंबे समय तक बैठे या खड़े रहने से भी ऐसी सूजन आ सकती है. कुछ बार तो स्किन संक्रमण के कारण भी ऐसा हो जाता है. इन सभी वजहों से ठंड में पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है. 

गर्म पानी से पैरों को धोएं 
ठंड के मौसम में जब पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाए तो गर्म पानी से पैर धोना बहुत फायदेमंद होता है. गर्म पानी से खून का संचार अच्छा होता है. इससे पैरों में मौजूद नसों का सिकुड़न कम होता है. जिससे पैरों की सूजन तेजी से कम होने लगती है. इसलिए गर्म पानी से पैर धोने से पैरों की सूजन दूर होती है और खून का भी बेहतर संचार होता है.

हल्दी और नींबू का प्रयोग करें
जब भी ठंड के मौसम में पैरों की उंगलियों में सूजन हो जाए, तो हल्दी और नींबू का प्रयोग करना चाहिए. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इन दोनों को मिलाकर पैरों पर लगाने से रक्त संचार बढ़ता है और सूजन भी तेजी से कम होने लगती है.

तेल से पैरों की मालिश करें 
सरसों के तेल में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को सूजे हुए पैरों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें. मालिश करते समय पैरों की उंगलियों से लेकर घुटने तक धीरे-धीरे मसलें. यह आपको तुरंत आराम देगा. मालिश के बाद पैरों में मोजे पहन लें ताकि वे गर्म रहें. अगर चाहें तो सरसों के तेल की जगह जैतून के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
Paint Bubbling On Walls: दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget