एक्सप्लोरर

अगर आपके बच्चे भी ज्यादा मोबाइल देखते हैं तो इन टिप्स का करें यूज

आज की बिजी लाइफ में कई बार माता-पिता अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. ऐसे में बच्चे फोन को अपना दोस्त बना लेते हैं लेकिन उनकी ये आदत उन्हें काफी नुकसान पहुंचाती है.

आज की सोशल मीडिया वाली लाइफ में सभी के लिए स्‍मार्टफोन बेहद जरूरी हो गए हैं. वहीं बच्‍चों को भी फोन में गेम खेलने और कार्टून देखने की लत लग गई है. लेकिन हम सभी को पता है कि बच्चों के लिए फोन का इस्तेमाल बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता हैं. अगर आप भी अपने बच्चे की ये आदत बदलना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं है, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने बच्‍चों को फोन से दूर रख सकते हैं.

आउटडोर गेम्‍स – लोगों का जिंदगी जीने का तरीका अब पहले से बहुत बदल गया है. पहले के बच्चे घर से बाहर जाकर खेलना पसंद करते थे, लेकिन आज देश में खराब हालातों को देखते हुए माता-पिता बच्चों को घर से बाहर जाने नहीं देते. ऐसे में वो घर पर ही स्‍मार्टफोन को ही अपना दोस्‍त बना लेते हैं. और धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत लग जाती है. इसलिए हमें बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेजना चाहिए. उसे इस लत से बचाने के लिए आप उसे रोज पार्क ले जा सकते हैं.

मोबाइल से रखें दूर - बच्‍चों को फोन से दूर रखना बहुत ही मुश्किल होता है. लेकिन अगर आप उसका उसका एक टाइम टेबल बना देंगे तो उसे फोन की लत नही लगेगी. और वो सिर्फ तय वक्त पर ही फोन देखेंगे. आप बच्चों को खाना खाते वक्त, पढ़ते वक्त बिल्कुल भी फोन ना दें.

पासवर्ड का यूज – अक्सर बच्चे फोन तभी यूज करते हैं जब आप उनके पास नहीं होते. अगर आप चाहते हैं कि वो ऐसा ना करें तो अपने फोन में पासवर्ड लगाकर रखें. इससे वो आपकी गैर-मौजूदगी में वो फोन का यूज बिल्कुल नहीं कर पाएंगे.

​नेचर लव – प्रकृति हम सभी के लिए एक नेचुरल थेरेपी का काम करती है. साथ ये बच्चों को फोन से दूर रखने के लिए भी सबसे आसान तरीका है. इसके लिए आप अपने घर में गार्डन बना सकते हैं जिसमें बच्चे एंजॉय कर सकें. या फिर आप उन्हें पार्क में घूमाने ले जा सकते हैं. जहां वो दूसरे बच्चों के साथ खेल सकें.  

इनडोर गेम – माता-पिता होने के नाते बच्चों के लिए आपकी जिम्मेदारी बहुत ज्यादा होती है. आप ही उन्हें सही और गलत के बीच का फर्क सिखा सकते हैं. इसलिए फोन से दूर रखने के लिए आप उनके साथ बोर्ड गेम खेलें या कुकिंग या बागवानी जैसे काम करें.  

बच्‍चों को टाइम दें – आप चाहते हैं कि आपका बच्चा फोन ना देखें तो उसके लिए जरूरी है कि आप उसे इसके फायदे और नुकसान दोनों समझाएं. उस टाइम दें और उसके साथ बाते करें.

ये भी पढ़ें-

बारिश और कड़कती बिजली के दौरान सेल्फी लेने से जा सकती है आपकी जान, जानिए वजह

क्या आपके बच्चे हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं? इन खतरों से रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget