एक्सप्लोरर

शाहरुख और गौरी खान जैसी मैरिड लाइफ जीना चाहते हैं तो ये चार मूल टिप्स अपना लें

शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए लोगों को शाहरुख खान और गौरी खान से इंस्पिरेशन लेना चाहिए.शाहरुख और गौरी की शादी को 25 साल से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज भी दोनों के बीच प्यार बरकरार है.

Happy Married Life Tips: शादी एक बहुत ही पवित्र बंधन होता है जो दो लोगों को आपस में जोड़ता है. इस रिश्ते में प्यार, तकरार, गुस्सा, नाराजगी सब कुछ होता है. इस रिश्ते को बहुत ही संभाल कर रखना पड़ता है, लेकिन कुछ लोग कुछ ही साल में अलग हो जाते हैं. ऐसे लोगों को बॉलीवुड के पावर कपल शाहरुख खान और गौरी खान से इंस्पिरेशन लेना चाहिए. शाहरुख और गौरी खान की शादी को 25 साल से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज भी दोनों के बीच प्यार बरकरार है. अगर आप भी शाहरुख और गौरी की जैसे अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप इन टिप्स की मदद से अपने रिश्ते को खुशहाल बना सकते हैं.
 
भरोसा-किसी भी खुशहाल रिश्ते की सबसे पहली सीढ़ी होती है भरोसा. ये रिश्ते को मजबूती देती है. आप जितने ज्यादा अपने पार्टनर पर भरोसा करेंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा.शाहरुख और गौरी के रिश्ते में भी कई बार उतार-चढ़ाव आए लेकिन दोनों के बीच हमेशा भरोसा कायम रहा और आज वो दोनों साथ हैं.
 
साथ खड़े रहें- कितनी भी मुश्किल क्यों ना आए पार्टनर को हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहना चाहिए. ये सीख हमें शाहरुख और गौरी से मिलती है. अच्छे और बुरे वक्त में दोनों एक साथ खड़े रहे. ऐसे में दोनों के रिश्ते में कभी ना प्यार कम हुआ और ना ही एक दूसरे के लिए सम्मान कम हुआ.
 
सम्मान करें- हमेशा अपने पार्टनर का सम्मान करें. ये पति पत्नी के रिश्ते के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है. क्यों कि जहां सम्मान है वहीं प्यार होता है. जब आप अपने पार्टनर का सम्मान करेंगे तो कोई भी दरार या तकरार नहीं बढ़ेगी और आप हमेशा एक दूसरे के साथ खुश रहेंगे. आप अपने पार्टनर की सफलता पर खुश होना उनकी प्रशंसा करना ना भूलें. इससे उनके प्रति सम्मान दिखाई देगा.
 
पार्टनर के लिए वक्त निकालें-शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है. काम की व्यस्तता कितनी होगी यह तो आप समझ ही सकते हैं, लेकिन बावजूद वो अपनी पत्नी और फैमिली के लिए वक्त निकालते हैं. क्वालिटी वक्त गुजारते हैं. वही गौरी खान भी अपने काम से ब्रेक लेकर अपने फैमिली को पूरा टाइम देती हैं. इस बात से सीख मिलती है कि हम कितने भी बिजी क्यों ना हो थोड़ा वक्त निकाल कर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बताना चाहिए इससे रिश्ते में मिठास और मजबूती बनी रहती है.
 
वफादार रहें- शादीशुदा खुशहाल जिंदगी के लिए एक दूसरे के प्रति वफादार रहें. शाहरुख हमेशा से ही गौरी के प्रति वफादार रहे हैं. कई बार कपल के बीच मनमुटाव होता है तो कई लोग अपने पार्टनर से बेवफाई कर बैठते हैं और फिर यहीं से रिश्ता टूट जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget