एक्सप्लोरर

Skin Care With Turmeric: त्वचा में निखार लाने के लिए इस विधि से उपयोग करें हल्दी, ग्लो करेगा चेहरा

How to Improve Skin Tone With Haldi: त्वचा को बेदाग, निखरा और स्वस्थ बनाना है तो हल्दी बेस्ट आयुर्वेदिक सॉल्यूशन है. आप कम पैसे में एकदम नैचुरल तरीके से अपनी त्वचा का रूप और सेहत संवार सकते हैं...

Turmeric For Fair Skin: रूप निखारने और त्वचा की कांति (Skin Shine) बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में जिन औषधियों का वर्णन किया गया है, उनमें हल्दी को प्रमुख स्थान प्राप्त है. इसी तरह केसर, शहद, चंदन पाउडर, गुलाबजल, दूध का नंबर आता है. आप इनमें से किसी भी पदार्थ का उपयोग करके अपनी त्वचा की कांति बढ़ाकर स्किन टोन को भी बेहतर बना सकते हैं. लेकिन यदि आपको ऐक्ने, पिंपल इत्यादि की समस्या है, इनके दाग आपके चेहरे पर हैं और इन्हें हटाने के साथ ही आपको रूप भी निखारना है तो हल्दी से बेहतर विकल्प शायद ही दूसरा कोई हो.

क्योंकि हल्दी एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल होती है, इसलिए यह आपकी त्वचा पर पिंपल, एक्ने और हेड्स का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को एक्टिव नहीं होने देती. साथ में स्किन में मेलेनिन के प्रोडक्शन को रेग्युलेट करने में मदद करती है, जिससे डार्क स्पॉट्स की समस्या दूर रहती है. हल्दी में पाया जानेवाला कर्क्युमिन प्राकृतिक रूप से त्वचा की कोशिकाओं में चमक बढ़ाता है, जिससे स्किन टोन निखरा हुआ और अपलिफ्टेड नजर आता है.

यहां जानें त्वचा में निखार लाने के लिए हल्दी का उपयोग किन तरीकों से किया जा सकता है...

  • हल्दी का फेस पैक बनाकर 
  • उबटन बनाकर 
  • बॉडी स्क्रब में मिलाकर 
  • हल्दी वाला दूध पीकर
  • शहद के साथ हल्दी का सेवन करके

त्वचा पर हल्दी का लेप लगाने की विधि

हल्दी का लेप तैयार करने के लिए आप एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध के साथ मिलाकर पेस्ट के रूप में तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें.

  • आप इस लेप को रात को सोने से पहले लगाएं और जब लेप सूख जाए तब सोने जाएं ताकि रातभर यह त्वचा पर लगा रहे.
  • बिस्तर गंदा ना हो इसके लिए पिलो के ऊपर और बेड पर एक्सट्रा चादर बिछाएं.
  • सुबह उठकर इस लेप को दूध और बेसन से तैयार लेप से धोकर साफ करें. बेसन स्किन पर पड़े पीले धब्बे साफ करने में मदद करेगा. 
  • सप्ताह में दो बार यह विधि अपनाएं. स्किन टोन भी बेहतर होगी और पिंपल्स, ऐक्ने, हेड्स की समस्या भी नहीं होगी.

हल्दी वाला दूध पीकर निखारें रूप 

  • हल्दी का लेप लगाने के साथ ही आप हल्दी का दूध पीकर भी अपनी स्किन का रंग और हेल्थ बेहतर कर सकते हैं. इसके लिए रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने
  • दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर इस दूध का सेवन करें. यह विधि आप सालभर अपना सकते हैं.
  • आमतौर पर माना जाता है कि हल्दी का दूध गर्मी के मौसम में नहीं पीना चाहिए. लेकिन यदि आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, फ्रूट्स खाते हैं और हाइड्रेशन का ध्यान रखते हैं तो आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम भी करता है. 
  • दूध त्वचा में स्निग्धता बढ़ाता है, आप इसे लश्चर, इलास्टिसिटी, स्किन टोन इंप्रूमेंट और मॉइश्चर मेंटेन करने से समझ सकते हैं. दूध के साथ जब हल्दी मिलाकर पी जाती है तो स्किन सेल्स के लिए यह मिश्रण टॉनिक की तरह काम करता है. जो इनर और आउटर स्किन को दोनों तरह से हेल्दी, ग्लोइंग, कूल और स्कार फ्री रखने में मदद करता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: चेहरे पर नहीं बचेगा एक भी डार्क स्पॉट, इन घरेलू नुस्खों से करें काले निशानों की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उगादी 2026 कब है? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और दक्षिण भारत के इस नववर्ष की खास परंपराएं?
उगादी 2026 कब है? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और दक्षिण भारत के इस नववर्ष की खास परंपराएं?
Women’s Day Gift Ideas: मां-बहन हो या बीवी-बेटी और फ्रेंड, विमेंस डे पर दें ये शानदार गिफ्ट तो हो जाएंगी खुश
मां-बहन हो या बीवी-बेटी और फ्रेंड, विमेंस डे पर दें ये शानदार गिफ्ट तो हो जाएंगी खुश
Kharmas 2026: खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक
खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक
Ramadan 2026 Today Sehri Iftar Time: रमजान का सत्रहवां रोजा आज, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026 Today Sehri Iftar Time: रमजान का सत्रहवां रोजा आज, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ृी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने बटोरे चिल्लर, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ृी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने बटोरे चिल्लर, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल देगी सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल देगी सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
Embed widget