एक्सप्लोरर

गर्मी के मौसम में हर घर में होनी चाहिए ये पारंपरिक चीज, बालों से लेकर स्किन तक सब रहेंगे चकाचक

Summer Care Tips In Hindi: सिर्फ 10 मिनट में बाल और स्किन दोनों की अच्छी तरह से क्लीनिंग हो जाए और पोषण भी मिले... अगर आप गर्मी में ऐसा कुछ चाहते हैं तो सदियों पुराना ये नुस्खा सिर्फ आपके लिए है...

Summer Skin Care: गर्मी का पारा लगातार चढ़ रहा है. इससे फिजिकल हेल्थ के साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है. क्योंकि गर्मी बहुत जल्दी थका देती है और इस कारण ब्रेन भी उतनी स्पीड से काम नहीं कर पाता है, जितना कि आमतौर पर करता है. ऐसे में जरूरत होती है, कुछ ऐसी चीजों की जो शरीर और मन को ठंडक दे सकें. इनमें खाने वाली चीजों के बारे में तो अक्सर बात होती है लेकिन आज हम एक ऐसे पारंपरिक प्रॉडक्ट की आपको याद दिला रहे हैं, जो दिमाग और शरीर दोनों को ठंडक देती है...

द फुलर्स अर्थ 

हम बात कर रहे हैं मुलतानी मिट्टी की. ये मिट्टी सिर पर लगाई जाए तो हीट स्ट्रोक से बचाती है और त्वचा पर लगाई जाए तो टैनिंग और घमौरियों से बचाती है. इसके इन्हीं गुणों के कारण दादी-नानी इस मिट्टी को हमेशा घर में रखती थीं और गर्मियों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसका उपयोग करते थे. यदि आपका घर गांव में रहा है तो आपको पता होगा कि मिट्टी के एक बर्तन में मुलतानी मिट्टी हमेशा भीगी हुई रखी रहती थी और गर्मी के मौसम में नहाते समय परिवार का हर सदस्य इसका यूज साबुन की तरह करता था.

मुलतानी मिट्टी का उपयोग कैसे करें?

  • यदि आप फील्ड जॉब में हैं या लंबी ट्रैवलिंग के बाद ऑफिस पहुंचते हैं तो आपको बालों और स्किन दोनों पर मुलतानी मिट्टी का लेप सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर लगाना चाहिए.
  • हालांकि अगर आप चाहें तो रात को शॉवर लेते समय भी इस मिट्टी का यूज सोप और शैंपू की तरह कर सकते हैं.
  • कुम्हार से एक मिट्टी का बर्तन ले आएं और इसमें मुलतानी मिट्टी डालकर पानी डाल दें. 20 से 25 मिनट में ये मिट्टी एकदम सॉफ्ट हो जाती है. स्नान करते समय इसे लेप या सोप की तरह स्किन पर लगाएं और शैंपू की तरह बालों में यूज करें. 
  • आप चाहें तो मुलतानी मिट्टी का पाउडर भी ला सकते हैं और इसे शॉवर लेने से 10 मिनट पहले भिगोकर रख दें. 

मुलतानी मिट्टी लगाने के फायदे

  • मुलतानी मिट्टी प्राकृतिक गुणों से भरपूर होती है इसलिए इसके उपयोग से त्वचा बेदाग और सुंदर बनती है.
  • मुलतानी मिट्टी त्वचा को ठंडा करने का काम करती है, जिससे हीट वेव्स का असर दूर होता है और स्किन सेल्स की रिपेयरिंग तेज होती है.
  • मुलतानी मिट्टी के उपयोग से बालों की चमक बढ़ती है और इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू से बाल मजबूत बनते हैं.
  • सिर में धूप चढ़ गई हो या गर्मी के कारण चक्कर आ रहे हों तो सिर पर मुलतानी मिट्टी का लेप लगाने से तुरंत राहत मिलती है.
  • मुलतानी मिट्टी में दही मिलाकर आप इससे नियमित रूप से बाल धो सकते हैं और त्वचा पर लेप लगा सकते हैं. हेयर डैमेज, डैंड्रफ और घमौरियों से राहत मिलती है.
  • गुलाबजल के साथ फेसपैक बनाकर लगाने से मुलतानी मिट्टी त्वचा में निखार लाती है और स्किन का ग्लो बढ़ाती है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: इस एक बीमारी के कारण बहुत झड़ते हैं महिलाओं के बाल... लगातार पतली होती जाती है चोटी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget