एक्सप्लोरर

Skin Care: ट्रिप के बाद हो गई है टैनिंग, इन घरेलू नुस्खों से दूर करें टैनिंग की समस्या

Get Rid Of Sunburn And Tan: धूप में घूमने से फेस टैन हो जाता है. आप इन घरेलू उपायों से टैनिंग और सनबर्न की समस्या को दूर कर सकते हैं.

Home Remedies For Tanning: गर्मी में ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने जाते हैं. ऐसे में तेज धूप और गर्मी की वजह से टैनिंग की समस्या होने लगती है. समुद्र किनारे और पहाड़ों पर तेज धूप होती है जो त्वचा को झुलसा देती है. अगर आप भी छुट्टी बिताकर आए हैं और स्किन बुरी तरह टैन हो चुकी है, तो कुछ घरेलू नुस्खों से इस समस्या हो दूर किया जा सकता है. सनबर्न और टैनिंग को दूर करने के लिए आप ये घरेलू उपाय कर सकते हैं. इससे आपकी रंगत में निखार आएगा और टैनिंग एकदम हट जाएगी. 

1- बेसन, हल्दी और नींबू- टैनिंग को दूर करने के लिए आप बेसन, हल्दी और नींबू के रस का इस्तेमाल करें. इस पैक को चेहरे पर लगाने से रंगत में निखार आएगा और टैनिंग दूर हो जाएगी. इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच हल्दी, आधा नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर मिला लें. अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं. सूखने पर पूरे चेहरे की अच्छे से मसाज करते हुए पैक को हटा दें और ठंडे पानी से धो लें.

2- एलोवेरा- टैनिंग को रिमूव करने के लिए एलोवेरा काफी अच्छा होता है. एलोवेरा में ऐसे कई तत्त्व होते हैं जिससे फेस ग्लो करने लगता है. इसके लिए एलोवेरा जेल को अपने चेहरे, पैर और गर्दन पर लगाएं. करीब 20-25 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.

3- दही- सनबर्न होने पर दही का इस्तेमाल करें. चेहरे पर दही लगाने से फेस साफ होता है. टैनिंग की समस्या दूर होती है. इसके लिए ठंडा दही लेकर उन जगहों पर लगा लें जहां सनबर्न या टैनिंग हुई है. इसे 20-25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सादा पानी से चेहरा धो लें.

4- दूध, शहद और नींबू- टैनिंग को दूर करने के लिए आप दूध, शहद और नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं. इससे सनबर्न की समस्या दूर हो जाएगी. आप एक कटोरी में 2 चम्मच दूध लें और इसमें 1 चम्मच शहद डालें, आधा नींबू का रस मिलाएं और सभी चीजों को मिलाकर फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगा लें, सूखने पर धो लें.

5- दही और हल्दी- दही और हल्दी भी फेस के लिए बहुत फायदेमंद है. ये दोनों चीजें त्वचा के लिए काफी अहम हैं. इससे सनबर्न और टैनिंग की समस्या दूर हो जाएगी. इसके लिए 3 चम्मच दही लें और इसमें 1 चम्मच हल्दी मिक्स करें. इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें. सूखने के बाद सादा पानी से धो लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: दिन में इस समय पर जरूर धोएं अपना चेहरा, तेजी से बढ़ने लगेगा ग्लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget