एक्सप्लोरर

होली पर अपने कीमती फोन को रंग और पानी से बचाएं! अपनाएं ये टिप्स

होली के रंग और हुड़दंग में आप अपने मोबाइल का ख्याल जरूर रखें. अगर आप महंगा फोन रखते हैं तो रंग और पानी से अपने फोन को बचाकर रखें. मोबाइल फोन को भीगने और रंगों से बचाने के लिए ये सिंपल टिप्स जरूर अपनाएं.

होली यानी रंग-गुलाल और पानी का त्योहार. इस त्योहार में हर तरफ फाल्गुन की मस्ती छाई रहती है. बच्चे हों या बड़े सभी रंग और पानी से जमकर होली खेलना पसंद करते हैं. रंग-अबीर का ये ऐसा त्योहार है जिसमें सब कुछ भूलकर हर कोई इन रंगों में रंगना चाहता है, लेकिन इस मस्ती में कई बार नुकसान भी हो जाता है. कुछ लोग होली पर अपने फोन का ख्याल रखना भूल जाते हैं जिससे फोन में पानी चला जाता है या रंग से फोन खराब हो जाता है. अगर आप चाहते है कि आपका कीमती फोन सही सलामत रहे और आपको किसी तरह का कोई नुकसान न झेलना पड़े तो आज हम आपको ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिससे आप होली के इस त्योहार को भी खूब एंजॉय करेंगे और आपका फोन भी खराब होने से बच जाएगा.

होली पर मोबाइल को रंग और पानी से कैसे बचाएं

1- होली के दिन कब कोई आपको रंगो से सराबोर कर दे आपको नहीं पता. इसलिए होली वाले दिन अपने फोन को मार्केट में मिलने वाले वाटरप्रूफ कवर में ही रखें.

2- होली के दिन आपके हाथ और आप रंगों से गीले रहते हैं. ऐसे में कई बार हम गीले हाथों से ही फोन पकड़ लेते हैं. इससे आपको बचना चाहिए. हाथ सुखाकर ही फोन का इस्तेमाल करें.

3- अगर होली खेलते वक्त भी आपको अपना फोन साथ रखना है तो फोन को किसी जिप वाले पाउच या वाटरप्रूफ बैग में ही रखें.  

4- अगर किसी का कॉल आए या किसी को फोन करना हो और आपका सिर भीगा हुआ है तो फोन करते वक्त ध्यान रखें कोशिश करें कि स्पीकर पर बात कर लें क्योंकि आपके सिर से पानी मोबाइल फोन में चला गया तो फोन खराब हो सकता है. 

5- होली पर अगर आप फोन लेकर बाहर जा रहे हैं तो साथ में इयरफोन या ब्लूटूथ जरूर ले जाएं. इससे आपको फोन पर बात करने में आसानी होगी. 

6- अगर किसी वजह से फोन में पानी चला जाए तो न तो कॉल रिसीव करें और न ही कॉल डायल करें. ऐसा करने की कोशिश पर आपके फोन में स्पार्किंग हो सकती है. 

7- अगर फोन में पानी चला गया है तो फोन को स्विच ऑफ कर दें और बैटरी निकाल कर साफ कॉटन के कपड़े से पोंछकर सुखा दें.

8- एक घरेलू उपाय है कि आप फोन को भीगने पर पोंछने के बाद चावल के डिब्बे में बीच में रख दें. 12 घंटे बाद फोन को बाहर निकालें. इससे फोन के भीतर की नमी गायब हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: महंगी ज्वैलरी भी पड़ जाती है काली, जानिए ज्वैलरी को स्टोर करने का सही तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Monsoon Spice Storage Tips: बारिश के दौरान मसालों में घुस गई नमी? जानें री-यूज करने का तरीका
बारिश के दौरान मसालों में घुस गई नमी? जानें री-यूज करने का तरीका
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget