एक्सप्लोरर
करवाचौथ पर यूं बनाएं त्वचा को चमकदार!
Written By : एजेंसी | Updated at : 18 Oct 2016 08:52 AM (IST)
1/4

जॉगिंग और योग : जॉगिंग से ब्ल्ड सर्कुलेशन सही होता है, इसलिए यह न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि इससे चेहरे पर भी निखार आता है. इसके अलावा अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसी योग की कई क्रियाओं से भी चेहरे का निखार बढ़ता है, क्योंकि ये क्रियाएं सांसों पर आधारित होती हैं और सांस के माध्यम से ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में ब्लड तक पहुंचता है, जिससे चेहरे का ग्लो तो बढ़ता ही है, साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं.
2/4

नई दिल्लीः करवा चौथ का खास दिन पति-पत्नी के बीच प्यार और अपनेपन की एक अलग मिठास घोल देता है. अब जाहिर सी बात है कि जब यह दिन इतना खास है, तो इस दिन हर पत्नी कुछ खास नजर आना चाहती है. तो आइये आपको देते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनसे आप नजर आएंगी निखरी-निखरी.
3/4

हेल्दी डायट : डायट का त्वचा पर बहुत गहरा असर पड़ता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि करवाचौथ से कुछ दिन एक सप्ताह पहले से ही ऑयली और अनहेल्दीच डायट को अपनी खाने की प्लेट से बाहर कर दें और अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा फल सब्जियां शामिल करें. आप अपनी निखरी हुई रंगत पर खुद ही नाज करने लगेंगी.
4/4

पानी : वैसे तो सभी जानते हैं कि पानी शरीर के लिए कितना जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पानी पी कर आप अपनी त्वचा के निखार को भी बढ़ा सकती हैं. पानी त्वचा को हाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा में नमी रहती है और त्वचा जवां और निखरी लगती है.
Published at : 18 Oct 2016 08:52 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
लाइफस्टाइल
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
लाइफस्टाइल
क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
लाइफस्टाइल
आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स




















