एक्सप्लोरर

Relationship Tips: शादी के लिए जीवनसाथी चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान रखें, तो नहीं होगा पछतावा

Quality In Best Life Partner: अगर आप एक ऐसे लाइफ पार्टनर की तलाश कर रहे हैं जो जीवनभर आपका साथ दे और बिना किसी शर्त के आपको प्यार करे, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Best Marriage Partner: सच्चे प्यार में कोई शर्त, कोई समझौता या किसी तरह दबाव नहीं होता है. जब आप किसी को दिल से प्यार करते हैं तो सामने वाले से सिर्फ और सिर्फ प्यार की उम्मीद होती है. शायद इसीलिए लोग ऐसे पार्टनर की तलाश करते हैं, जो बिना किसी शर्त के उन्हें प्यार करे और हर परिस्थिति में उनका साथ दे. पति पत्नी हों या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड कोई भी अपने पार्टनर से ये नहीं चाहता कि उनके रिश्ते में किसी तरह का कोई समझौते हो जिसकी वजह से वो साथ रह रहे हैं. अगर आप भी अपना लाइफ पार्टन तलाश रहे हैं या किसी को अपना हमसफर बनाना चाहते हैं तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसी टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप अपने लिए एक सही पार्टनर को चुन सकते हैं. या जिसे आप प्यार करते हैं क्या वो आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए सही है. आप इन बातों से पता कर सकते हैं.

1- आपके विचार और सोच का सम्मान करे- एक अच्छे लाइफ पार्टनर की खासियत ये होती है कि वो आपकी सोच, आपके विचार और आपकी बातों का सम्मान करता है. लाइफ पार्टनर का मतलव होता है कि लाइफ में हर चीज में बराबर का हकदार हो. कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने पार्टनर की सोच या बातों को दबा कर अपनी बातों को ऊपर रखने की कोशिश करते हैं और सही मानते हैं. अगर आपके साथी में भी ऐसी आदत है तो ऐसा पार्टनर आपके लिए सही नहीं है.

2- डिमांडिंग पार्टनर न हो- पार्टनर में लड़का हो या लड़की किसी का भी डिमांडिंग होना ठीक नहीं है. अगर आपका पार्टनर हमेशा किसी ना किसी चीज की डिमांड करता रहता है तो समझ जाएं कि वो आपके साथ बस अपनी डिमांड पूरी करने के लिए है. आजकल ऐसे बहुत सारे कपल मिल जाएंगे जो अपनी जरूरत पूरी करने के लिए एक दूसरे के साथ रहते हैं. लेकिन अगर आपका पार्टनर बिना किसी डिमांड के आपके साथ रहता है तो ऐसे शख्स पर आप विश्वास कर सकते हैं और उसे अपना लाइफ पार्टनर भी बना सकते हैं.

3- पैसों का लालची न हो- क्या आपका पार्टनर पैसों को लेकर ज्यादा ध्यान देता है. हमेशा आपसे खर्च कराता है तो समझ लो कि वो सिर्फ पैसों के लिए आपसे प्यार कर रहा है. अक्सर एक हेल्दी रिलेशनशिप में पैसा महत्वपूरण नहीं होता और न ही कोई अपने पार्टनर पर खर्चा कराने से पीछे रहता है. लेकिन अगर आपका पार्टनर लालची है तो उस पर समय बर्बाद ना करें. जो पैसों की परवाह किए बिना आपके साथ है आपको ऐसे शख्स के साथ जीवन बिताने का फैसला लेना चाहिए. 

4- हमेशा आपका साथ दे- अच्छे पार्टनर की निशानी है कि वो हर स्थिति में आपका साथ देगा. आपके हर फैसले पर आपके साथ खड़ा होगा. अगर आपके पार्टनर में ये खूबी है तो आप उस पर भरोसा कर सकते हैं. कुछ लोग ऐसे होते हैं कि वो प्यार तो करते हैं लेकिन जब कभी लाइफ में मुश्किलें आती हैं या आपके साथ खड़े होने की बात होती है तो वो साथ छोड़ देते हैं. ऐसे शख्स को लाइफ पार्टनर नहीं बनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Relationship Hacks : इन मजबूरियों के कारण कभी न करें शादी, बाद में पछताने के अलावा कुछ भी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget