एक्सप्लोरर

ऑफिस को अलग लुक देने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जो आपके मूड का देगा साथ

ऑफिस को सजीव दिखने के लिए उसका खास डेकोरेशन जरूरी है.चंद बातों को ध्यान में रखते हुए उसके लुक में बदलाव कर सकते हैं.

डेकोरेशन, बागबानी, सफाई का जिक्र आते ही जेहन में घर की तस्वीर घूमने लगती है. घर को लेकर हर किसी की अलग-अलग भावनाएं होती हैं क्योंकि घर में ही जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा बीतता है. मगर इसके अलावा भी एक जगह है जहां हम दिन का ज्यादा समय गुजारते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं ऑफिस की. जब घर से आपका विशेष लगाव होता है तो जरूरी है ऑफिस को भी सुंदर, आकर्षक और डेकोरेटेड दिखने के लिए कुछ करें.

सफेद रंग का इस्तेमाल

ऑफिस की पेंटिंग और फर्नीचर के लिए रंग के इस्तेमाल पर खास ध्यान देना चाहिए. सफेद रंग का इस्तेमाल बेहतरीन माना जाता है. सफेद फर्नीचर और दीवारों पर की गई सफेद पेंटिंग माहौल को खुशगवार रखती है. सफेद रंग से शांति, मिजाज में नरमी और दूसरों के लिए हमदर्दी का पता चलता है.

लाइटिंग पर खास तवज्जो

डिजायनिंग और स्टाइल में रोशनी की बहुत अहम भूमिका होती है. ऑफिस का लुक मनमोहक दिखने के लिए मुनासिब रोशनी का चुनाव बहुत जरूरी है. टेबल के लिए हैंगिंग लाइट्स का इस्तेमाल कीजिए. ये लाइट्स काम के दौरान रोशनी और ऑफिस के डेकोरेशन में बेहतर तालमेल बिठाती हैं.

ऑफिस टेबल का रंग

आम तौर पर ऑफिस में काली या भूरे रंग की टेबल होती है. ऑफिस में नयेपन के लिए बोल्ड रंगों की टेबल को अपनाने से ऑफिस की खूबसूरती बढ़ जाएगी. ऑफिस टेबल के लिए सफेद, लाल और मेहरुन रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सोफा सेट का सही चुनाव

अगर ऑफिस का कमरा बड़ा है तो मेज के एक तरफ थोड़ी दूरी पर सोफा सेट रखें. सोफा सेट का चुनाव कमरे के रंग को देखते हुए किया जाना चाहिए. सोफा सेट के लिए काउच या लेदर से बने सोफों की खरीदारी बेहतर होगी. काउच ना वजनी होते हैं ना हल्के इसलिए उनका इस्तेमाल ऑफिस में ज्यादा किया जाता है.

शेल्फ को कहां फिट करें

फाइलों को व्यवस्थित और ऑफिस को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए कमरे में शेल्फ का इस्तेमाल जरूरी है. शेल्फ को टेबल के पिछले हिस्से पर भी बनवाया जा सकता है.

ऑफिस में तस्वीरें लटकाएं

ऑफिस में टेबल पर यादगार तस्वीरें रखने का चलन तो काफी लोकप्रिय है. मगर कुछ नया करने के लिए किसी भी डेकोरेशन वायर में तस्वीरें लगाई जा सकती हैं. डेकोरेशन वायर को टेबल के इर्द-गिर्द कमरे में कहीं भी लगाया जा सकता है.

बॉस्कट का इस्तेमाल

टेबल पर गैर जरूरी सामान और बिखरी हुई फाइलें ठीक नहीं लगती हैं. इसके लिए बेहतर है टेबल पर सिर्फ जरूरी फाइलें रखें जबकि गैर जरूरी सामान के लिए बॉस्केट का इस्तेमाल करें.

कुछ हरियाली भी हो जाए

अगर आप पौधे और हरियाली को पसंद करते हैं तो ऑफिस में रखने के लिए छोटे गमले बाजार में मिल जाएंगे. गमलों में माहौल को ताजा और खुशगवार बनाने के लिए पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

शराब पीने से एक नहीं हो सकती हैं कई बीमारियां, रोग प्रतिरोधक क्षमता हो जाती है कम

Health Tips: भूलकर भी न करें तरबूज का सेवन, अगर आपको है ये बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
Wall Paint Bubbling: दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget