एक्सप्लोरर

फ्रिज डोर के रबड़ पर जम गई है गंदगी तो ना हों परेशान..इन चीज़ों से मिनटों में रबड़ हो जाएगा साफ

गैसकेट गंदा होने पर फ्रिज में बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगता है. इसे साफ करने के लिए हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आसानी से फ्रिज डोर पर लगी हुई रबड़ को साफ कर पाएंगे.

How To Clean Gasket: रेफ्रिजरेटर हर घर में होता है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि घर में बाकी अन्य चीजों से ज्यादा हम फ्रिज की देखरेख करते हैं. वक्त-वक्त पर इसकी सफाई भी करते हैं. किचन में चमचमाते फ्रिज देखकर अपने आप में ही खुशी होती है. लेकिन फ्रिज का सबसे जरूरी हिस्सा जिसे हम गैस केट यानी के फ्रिज का रबड़ कहते हैं,अक्सर हम इसकी सफाई में पीछे रह जाते हैं. गैसकेट गंदा होने पर फ्रिज में बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगता है. इसे साफ करना काफी कठिन होता है. लेकिन हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिससे आप आसानी से फ्रिज डोर पर लगी हुई रबड़ को साफ कर पाएंगे आइए जानते हैं.

बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा की मदद से आप फ्रिज की रबड़ को साफ कर सकते हैं.इसके लिए आप एक कप पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर लिक्विड तैयार कर लीजिए. फिर इस लिक्विड से रेफ्रिजरेटर के रबर को साफ करें. इसके लिए आप कपड़े और ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. साफ करने के बाद रबड़ को साफ पानी से साफ कर लें.

टूथपेस्ट फ्रिज के डोर की रबड़ साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर घर पर कोई पुराना ब्रश रखा हुआ है तो आप उसे फ्रिज के रबड़ की सफाई करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाना होगा और फिर उससे रबड़ पर ब्रश करना होगा. इसके बाद एक कपड़े से रबड़ पर लगा हुआ टूथपेस्ट साफ कर दें.

सिरका -सिरके का इस्तेमाल करके भी रबड़ साफ हो सकता है. एक कटोरी पानी में सिरके की चार से पांच बूंद मिला लीजिए. इसके बाद आपको इस घोल को एक स्प्रे बोतल में डाल देना है और फिर फ्रिज डोर के रबड़ पर स्प्रे करें. एक कपड़े से रबर को साफ करें.इस तरह से फ्रिज डोर के रबड़ पर जमी हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी.

डिटर्जेंट- गैसकेट साफ करने के लिए आप डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच डिटर्जेंट का स्ट्रॉन्ग घोल तैयार कर लें. अब इस घोल को एक स्प्रे बोतल में डालें और रबड़ पर स्प्रे कर लें. ब्रश या सूती कपड़े से रगड़ कर रबड़ की सफाई करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ऑफिस से घर लौटते ही पत्नी ने बुरी तरह की पति की पिटाई, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट

वीडियोज

Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget