एक्सप्लोरर

Karwa Chauth Fasting Break: पानी नहीं इन 5 चीजों से खोलें करवा चौथ का व्रत, तुरंत मिलेगी एनर्जी

Karwa Chauth Fast: करवा चौथ के व्रत में महिलाएं चांद देखकर पानी पीती हैं. दिनभर भूखे रहने पर सीधे खाली पेट पानी पीने की बजाय आप इन चीजों का सेवन करें. इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी.

What To Eat After Karwa Chauth Fast: हिंदू धर्म में व्रत-उपवास का विशेष महत्व है. व्रत रखने से तन-मन को शांति मिलती है. करवाचौथ का व्रत निर्जला व्रत है. निर्जला व्रत को अंग्रेजी में ड्राई फास्टिंग कहते हैं. इस दौरान महिलाएं दिनभर अन्न जल ग्रहण किए बिना रहती हैं. रात में चांद देखने के बाद ही महिलाएं व्रत खोलती हैं और पानी पीती हैं. दिनभर पानी नहीं पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इससे एनर्जी लेवल भी डाउन होने लगता है. करवा चौथ का व्रत खोलते ही ढ़ेर सारा पानी पीने का मन करता है, लेकिन पानी से तुरंत एनर्जी नहीं मिलती है. इसलिए आप व्रत खोलते वक्त इन चीजों का सेवन जरूर करें. इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलेगी और आपकी कमजोरी दूर हो जाएगी.
इन चीजों से खोलें करवा चौथ का व्रत
1- नारियल पानी- करवाचौथ का व्रत खोलते वक्त आप साधारण पानी की जगह नारियल पानी पिएं. इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी. नारियल पानी मिनरल्स से भरपूर होता है इसलिए निर्जला व्रत खोलते वक्त आप नारियल पानी पिएं.
2- जूस पिएं- व्रत खोलते वक्त 1 घूट पानी पिएं. इसके बाद आप कोई जूस पी लें. इससे दिनभर की थकान और कमजोरी दूर हो जाएगी. फलों का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी. इससे पोषक तत्वों की कमी भी पूरी हो जाएगी. 
3- नींबू पानी- करवाचौथ का व्रत खोलते वक्त पानी की जगह आप नींबू पानी पी लें. इससे शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाएगी. नींबू पानी पीने से शरीर को विटामिन और मिनरल मिलते हैं. इसलिए तुरंत नींबू पानी पीना चाहिए. 
4- मिठाई- करवा चौथ का व्रत खोलते वक्त कुछ मीठा खाना चाहिए. इसलिए आप व्रत खोलते वक्त कोई मिठाई या फिर दूध से बनी खीर खा सकते हैं. इसके बाद ही पानी पिएं. खाली पेट पानी पीने से एकदम परेशानी हो सकती है. 
5- ड्राईफ्रूट्स- व्रत खोलते वक्त पहले थोड़े मेवा खा लें. ड्राईफ्रूट्स खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. आप काजू, बादाम, अखरोट पिस्ता और किशमिश मिक्स करके खा सकते हैं. इसके बाद पानी पी लें. इससे शरीर को ताकत मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022 Mantra: करवा चौथ पर इन शक्तिशाली मंत्रों और आरती से करें करवा माता को प्रसन्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Why Girls Fear Lizards: आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget