एक्सप्लोरर

गर्मियों में कितनी बार धोना चाहिए मुंह, इसके फायदे तो पता होंगे लेकिन जान लीजिए नुकसान

Wash Face in Summers : गर्मियों में चेहरे पर पसीना और धूल के कारण कई लोग इसे बार-बार धोते हैं. आइए जानते हैं बार-बार चेहरा धोने के नुकसान और कितनी बार धोना चाहिए चेहरा?

Wash Face in Summers : गर्मियों के मौसम में चेहरे पर पसीना, धूल, गंदगी और तेल जमना आम बात है. ऐसे में बार-बार मुंह धोने की जरूरत महसूस होती है. चेहरे को धोने से ताजगी मिलती है और स्किन साफ रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा मुंह धोना आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं कि गर्मियों में दिन में कितनी बार मुंह धोना सही है, इसके फायदे क्या हैं और अगर आप जरूरत से ज्यादा धोते हैं तो किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है?

गर्मियों में कितनी बार धोना चाहिए मुंह?

दिन में 2 से 3 बार मुंह धोना सही रहता है. सुबह उठने के बाद, बाहर से आने के बाद और रात को सोने से पहले आपको मुंह धोना चाहिए. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो 3 बार मुंह धोना ठीक है. लेकिन कोशिश करें कि इससे अधिक बार मुंह न धोएं. बार-बार फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है.

मुंह धोने के फायदे

  • मुंह धोने से धूल-मिट्टी, पसीना और रोमछिद्रों से ऑयल को कम किया जा सकता है. 
  • इतना ही नहीं, मुंह धोने से मुंहासे और ब्लैकहेड्स कम होते हैं.
  • थकान होने पर चेहरे पर ठंडा पानी डालने से ताजगी और चिपचिपाहट दूर हो सकती है.
  • मुंह साफ करने से चेहरे पर जमी गर्मी और टैनिंग कम होती है.

बार-बार मुंह धोने के नुकसान

  • बार-बार धोने से त्वचा की प्राकृतिक नमी और तेल निकल जाते हैं, जिससे स्किन रूखी हो सकती है.
  • लगातार साबुन या फेस वॉश से धोने पर त्वचा में जलन और एलर्जी हो सकती है.
  • स्किन की नमी हटने पर स्किन और ज्यादा ऑयल बनाना शुरू करती है, जिससे एक्ने बढ़ सकते हैं.
  • बार-बार मुंह धोने से चेहरे का pH लेवल गड़बड़ होने पर स्किन में रैशेज और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

सही तरीका क्या है?

साधारण पानी से चेहरे को दिन में 2-3 बार धोएं. हर बार फेस वॉश का इस्तेमाल न करें, मुख्य रूप से अगर आपकी स्किन ड्राई है तो बार-बार चेहरे को धोने से बचें. 

ऑयली स्किन वालों के लिए जेल बेस्ड फेस वॉश अच्छा रहता है. बाहर से आने के बाद ठंडे पानी से चेहरा जरूर धोएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

Embed widget