एक्सप्लोरर

शुगर फ्री प्रोडक्ट आपको बना सकते हैं बीमार, डायबिटीज समेत इन 90 से ज्यादा बीमारियों का रहता है खतरा

अगर आप खुद को फिट और वजन कम करने के लिए शुगर फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं. इस तरह के प्रोडक्ट आपको मोटापा, डायबिटीज, हार्ट और कैंसर जैसी बीमारियों का शिकार बना सकते हैं.

आजकल लोगों के बीच शुगर फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. मार्केट में आपको ढ़ेरों शुगर फ्री वाले पैक्ड ड्रिंक, फूड, जूस और केक आदि मिल जाएंगे. लोग फिटनेस और लो कैलोरी का सेवन करने के चक्कर में इन फूड्स का इस्तेमाल करते हैं. हेल्थ को लेकर अलर्ट रहने वाले लोग सफेद चीनी की बजाय शुगर फ्री वाले प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ रहे हैं. 1 चम्मच चीनी में करीब 18 कैलोरी होती हैं और शुगर फ्री में 0 कैलोरी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं शुगर फ्री आपके शरीर को कई दूसरे तरीकों से नुकसान पहुंचा रहा है. अगर आप शुगर फ्री का इस्तेमाल करते हैं जो आपको ये जानना जरूर है कि कैसे ये आपके लिए नुकसानदायक है. 

दरअसल शुगर फ्री प्रोडक्ट में कृत्रिम मिठास मिलाई जाती है, जो रासायनिक रूप से बने अणु के रूप में होती है. मार्केट में मिलने वाले डाइट सोडा में शुगर फ्री का इस्तेमाल किया जाता है. लोग वजन कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे मोटापा और बढ़ता है साथ ही हार्ट और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है. शुगर फ्री में इस्तेमाल होने वाली मिठास आपके लिए बहुत खतरनाक है. 

एस्पार्टेम- चीनी के मुकाबले ये 200 गुना ज्यादा मीठी होती है. एस्पार्टेम का इस्तेमाल कोला, ठंडी ड्रिंक, कृत्रिम अनाज से बनने वाले मीठे प्रोडक्ट में किया जाता है. इसे बेकरी वाले फूड्स में मिलाया जाता है. भले ही इसे FDA द्वारा मंजूरी मिली हो, लेकिन कई रिसर्च में ये सामने आया है कि एस्पार्टेम के 90 से ज्यादा इफेक्ट हैं. जिसमें एंग्जाइटी, दिल की धड़कन बढ़ना, सिरदर्द, वजन बढ़ना, चक्कर आना, अल्जाइमर, मल्टीपल स्केलेरोसिस डिप्रेशन, सिर दर्द, अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर जैसे बीमारियां शामिल हैं. इसे कृत्रिम मिठास में सबसे ज्यादा खतरनाक माना गया है.  

सुक्रालोज- इस मिठास को चीनी से 600 गुना अधिक पाया गया है. आपको फ्रोजन योगर्ट, च्यूइंग गम और पेस्ट्री जैसे प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल मिलेगा. अगर आप बहुत दिनों तक इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती है. सुक्रालोज का ज्यादा इस्तेमाल करने से लिवर और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है और पेट में ऐंठन, दस्त की शिकायत हो सकती है. 

ऐसल्फेम के- डाइट्री सप्लीमेंट और डेजर्ट मिक्स में इस तरह की मिठास का उपयोग किया जाता है. इसमें चीनी के मुकाबले 200 गुना ज्यादा मीठा होता है. लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से सिरदर्द और डिप्रेशन जैसी बीमारियों का खतरा रहता है. एक अमेरिकी रिसर्च की मानें तो इसस्वीटनर से  कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. 

क्या करें? 
एक्सपर्ट का कहना है कि आपको कृत्रिम चीनी वाली ड्रिंक और फूड्स का उपयोग नहीं करना चाहिए. वैसे तो चीनी खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन अगर आपको खाना है तो इसकी जगह पर शहद या गुड़ का इस्तेमाल करें. आप फलों की मिठास का उपयोग करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से सीखें लोअर बॉडी को टोन करने वाले योगासन, कुछ ही दिनों में देखने को मिलेंगे फर्क

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget