एक्सप्लोरर

Yellow Teeth: कॉन्फिडेंस में कमी की वजह बन जाते हैं पीले दांत, इन घरेलू नुस्खों से पाएं चमचमाती सफेदी

DIY Tips For Yellow Teeth : पीले दांतों के कारण शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है बल्कि आप इन्हें घर पर ही रसोई में रखी चीजों से चमका सकते हैं. सफेद दांतों के साथ मुस्कान और हंसी का आकर्षण बढ़ जाता है...

Yellow teeth will turn white again: दांतों पर जमा पीलापन कई बार शर्मिंदगी की वजह बन जाता है. क्योंकि इसके कारण ज्यादातर लोग खुलकर हंस भी नहीं पाते और अगर ये ऐसा करते हैं तो आस-पास के लोग इनके दांतों की हालत देखकर हंसने लगते हैं! या फिर मुंह बनाने लगते हैं. यदि आपको भी लगता है कि आपके दांतों का रंग अधिक पीला है और पीलापन बढ़ता ही जा रहा है तो यहां बताए जा रहे घरेलू नुस्खे आपके बहुत काम आएंगे.

दांतों के पीलेपन को लेकर एक बाद बिल्कुल साफ तरीके से समझ लीजिए और वो ये है कि दांत पत्थर की तरह होते हैं. जिस तरह हर पत्थर का एक प्राकृतिक रंग होता है और आप कितना भी घिसकर उसका रंग नहीं बदल सकते, ठीक इसी तरह यदि आपके दांत पीलापन लिए हुए हैं तो आप इनकी शाइन और हेल्थ को इंप्रूव कर सकते हैं, इनके पीले शेड को हटा नहीं सकते. दांतों का प्राकृतिक रूप से पीला होना और गलत खाना-पान या साफ-सफाई के अभाव के कारण दांतों पर पीलापन जमा होना, ये दोनों एकदम अलग बातें हैं.

नमक और सरसों तेल से चमकाएं अपने दांत

  • आप आधा चम्मच नमक लेकर, इसमें सरसों तेल मिला लें. अब इस मिश्रण को दांतों पर मंजन की तरह उपयोग करें. हर दिन एक बार ऐसा जरूर करें. लगातार 15 से 20 दिन करने पर आपको फर्क दिखने लगेगा. 

अदरक से बढ़ाएं दांतों की चमक

  • आप एक इंच का अदरक का टुकड़ा लें और इसे पीसकर या महीन कद्दूकस करके पेस्ट बना लें. 
  • अब इस पेस्ट को दांतों पर लगाएं और 3 से 5 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर ताजे पानी से कुल्ला कर लें.
  • यह उपाय सप्ताह में सिर्फ 2 से 3 बार करें. अदरक में मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग गुणों और विटामिन-सी से आपके दांतों की चमक बढ़ने लगेगी.
  • अदरक का पेस्ट काफी तीखा होता है, इसलिए दांतों में लगाते समय सावधानी बरतें. सप्ताह में तीन बार से अधिक बिल्कुल उपयोग ना करें नहीं तो जीभ में जलन हो सकती है.

नारियल तेल से सुंदर बनेंगे दांत

  • फूड ग्रेड नारियल तेल यानी जो तेल खाने के लिए उपयोग किया जाता है, उसे आधा चम्मच लें. 
  • अब इस तेल को उंगली की मदद से मंजन की तरह दातों पर लगाएं और हल्का-हल्का रगड़ें.
  • फिर बचे हुए तेल को मुंह में लेकर जीभ की मदद से अच्छी तरह घुमाएं और 10 से 15 मिनट के लिए मुंह में ही रखें और फिर थूक दें.
  • यह प्रक्रिया हर दिन सुबह खाली पेट करने से पेट भी साफ रहता है. यदि सुबह ना कर पाएं तो दिन में किसी भी समय करें. लेकिन रोज करनी है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट

वीडियोज

Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget