एक्सप्लोरर

कैसे पता करें कहां के लीक की वजह से घर में आ रही सीलन? ये है उसका पता लगाने की ट्रिक

Water leakage: दीवारों के अंदर पाइप जब लीक हो जाते हैं तो दीवारों में सीलन आने लगती है. सीलन के कारण दीवारों से बदबू भी आने लगती है. ऐसे में लीक की वजह पता करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक.

Water leakage on walls: दीवारों के अंदर पानी के कई पाइप होते हैं. बहुत से कारणों की वजह से यही पाइप कई बार लीक हो जाते हैं, जिस कारण दीवारों में सीलन आने लगती है. पाइप में दरार या छेद हो जाने पर पाइप लीक होने लगते हैं. इसके बाद पाइप में से थोड़ा थोड़ा पानी दीवारों के अंदर जमा होने लगता है. दीवारों में पानी जमा होने से दीवारों पर जगह जगह धब्बे आने लगते हैं. साथ में दीवारों पर फफूंदी भी आने लगती है. घरों की दीवार में अगर सीलन आ जाए तो घर में अजीब सी बदबू भी आने लगती है. सीलन से दीवार काफी बेकार लगने लगती है. 

इस बात का पता लगाना कि दीवार में सीलन कहां के पाइप लीक होने से आ रही है बहुत ही मुश्किल होता है. ऐसी स्थिति में हर जगह की दीवार को तोड़कर तो इस बात का पता नहीं लगाया जा सकता है. ऐसे में घर में आ रही सीलन का पता करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक...

नील से पता करें सीलन

कपड़ों में लगाए जाने वाले नील की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि सीलन कहां से आ रही हैं. इसके लिए आपको पानी की मेन टंकी में नील को मिला देना है, जिसके बाद घर के सभी नलों को खोल दें. जहां का भी पाइप लीक हो रहा होगा, उस जगह की दीवार नीली हो जाएगी. इस तरीके से आप बड़ी ही आसानी से लीकेज का पता लगा सकते हैं.

मॉइश्चर मीटर का इस्तेमाल करें

मॉइश्चर मीटर का इस्तेमाल करके भी बड़ी ही आसानी से दीवार में हो रही लीकेज का पता लगाया जा सकता है. मॉइश्चर मीटर को इस्तेमाल  करने के लिए आपको एक्सपर्ट की मदद लेनी पड़ेगी. मॉइश्चर मीटर को उन दीवारों पर लगाया जाता है, जहां से लीकेज की ज्यादा संभावना होती है. मॉइश्चर मीटर की रीडिंग के हिसाब से दीवार की सीलन को खत्म करने का समाधान निकाला जाता है

थर्मल इमेजिंग से करें सीलन का पता

थर्मल इमेजिंग का इस्तेमाल ज्यादातर कमर्शियल जगह या बड़े बड़े बंगलों में सीलन आने पर किया जाता है. कमर्शियल जगह या बड़े बड़े बंगलों में साधारण तरीकों से सीलन का पता नहीं लगाया जा सकता है. ऐसे में इन जगहों पर थर्मल इमेज ली जाती है, जिसके बाद सीलन का पता लगाया जाता है.

यह भी पढ़ें: 100 ग्राम नीम चबाएं, बीमारियां दूर भगाएं...कई बीमारियों का देसी इलाज हैं ये पत्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Static Electricity Shock: घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget