एक्सप्लोरर

शेविंग क्रीम से चमक जाएगी ये पांच चीजें, यकीन नहीं तो आज़माकर देखें

शेविंग क्रीम का इस्तेमाल सिर्फ शेविंग के लिए नहीं, बल्कि सफाई के लिए भी किया जा सकता है. यह हैक्स बहुत ही काम का है . इससे आप कई चीजों को नया जैसा चमका सकते हैं.

शेविंग क्रीम का उपयोग सिर्फ शेविंग के लिए ही नहीं, बल्कि सफाई के लिए भी किया जा सकता है. यह बात शायद आपको अजीब लगे, लेकिन शेविंग क्रीम से आप कई चीजों को नया जैसा चमका सकते हैं. अगर आपके घर में कोई शेविंग क्रीम पड़ी है तो आप उसे इन चीजों पर अजमाकर देखें. बिल्कुल नया जैसा चमक जाएगा. 

फर्नीचर की सफाई
अगर आपके घर में लेदर का फर्नीचर है, तो आपको उसकी खास देखभाल करनी पड़ती होगी. तेल के दाग लगने पर फर्नीचर गंदा दिखने लगता है. इन दागों को हटाने के लिए आप शेविंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. दाग वाली जगह पर शेविंग क्रीम लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें. फिर एक साफ कपड़े से पोंछ लें. दाग गायब हो जाएंगे और फर्नीचर चमक उठेगा.

चांदी की ज्वेलरी की सफाई
चांदी की ज्वेलरी समय के साथ काली पड़ जाती है. उसकी चमक लौटाने के लिए शेविंग क्रीम का उपयोग करें. ज्वेलरी पर शेविंग क्रीम लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर उसे पानी से धो लें. ज्वेलरी की चमक वापस आ जाएगी. जब ज्वेलरी सूख जाए, तो उसे पेपर नेपकिन में लपेटकर रखें. 

शीशे की सफाई
घर के शीशे साफ और चमकदार होना चाहिए. अगर शीशे पर दाग लग गए हैं, तो शेविंग क्रीम से इन्हें साफ करें. दाग वाली जगह पर शेविंग क्रीम लगाएं और फिर साफ कपड़े से पोंछ लें. शीशा नया जैसा चमकने लगेगा. 

नेल पेंट रिमूवर
अगर आपका नेल पेंट रिमूवर खत्म हो गया है, तो शेविंग क्रीम का उपयोग करें. नाखूनों पर शेविंग क्रीम लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर कॉटन से पोंछ लें. नेल पेंट हट जाएगा।.लेकिन इसे स्थायी समाधान न मानें और अच्छे नेल पेंट रिमूवर का ही इस्तेमाल करें.

माइक्रोवेव की सफाई
आप शेविंग क्रीम से माइक्रोवेव की बाहरी सफाई भी कर सकते हैं. इसके लिए शेविंग क्रीम से झाग बनाएं और इसे माइक्रोवेव पर लगाएं.10 मिनट के बाद सूखे कपड़े से माइक्रोवेव को पोंछ लें. ध्यान रखें कि गीले कपड़े या पानी का उपयोग बिल्कुल न करें. इस तरह, आपका माइक्रोवेव चमक उठेगा और नया जैसा लगेगा.

ये भी पढ़ें: 
मर्दों के गॉल ब्लैडर में स्टोन की दिक्कत ज्यादा होती है या महिलाओं को, आखिर इसकी वजह क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Causes Of Wall Dampness: छत नहीं टपक रही, फिर भी दीवार पर सीलन? 1 मिनट में पहचानें लीकेज की वजह
छत नहीं टपक रही, फिर भी दीवार पर सीलन? 1 मिनट में पहचानें लीकेज की वजह
Sink Repair: किचन सिंक की नाली से बाहर आ रहा पानी, बिना प्लंबर बुलाए करें ठीक
किचन सिंक की नाली से बाहर आ रहा पानी, बिना प्लंबर बुलाए करें ठीक
Refrigerator Food Storage: फ्रिज की किसी भी शेल्फ में रख देते हैं खाना? जानें सही जगह
फ्रिज की किसी भी शेल्फ में रख देते हैं खाना? जानें सही जगह
Home Cleaning Tips: खिड़की बंद फिर भी घर में जमती है धूल? 1 ट्रिक से रखें डस्ट फ्री
खिड़की बंद फिर भी घर में जमती है धूल? 1 ट्रिक से रखें डस्ट फ्री

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
'BJP को हराना आसान नहीं...', सपा से खींचतान के बीच बोले इमरान मसूद
'BJP को हराना आसान नहीं...', सपा से खींचतान के बीच बोले इमरान मसूद
ISRO ने रचा इतिहास! EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च, PM मोदी बोले- 'गर्व का पल'
ISRO ने रचा इतिहास! EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च, PM मोदी बोले- 'गर्व का पल'
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1,290 लोगों की मौत, जानें कितने लापता
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1,290 लोगों की मौत, जानें कितने लापता
अनंत सिंह के इस ऐलान से JDU में भूचाल! बिहार MLC चुनाव में बढ़ाएंगे नीतीश की टेंशन
अनंत सिंह के इस ऐलान से JDU में भूचाल! बिहार MLC चुनाव में बढ़ाएंगे नीतीश की टेंशन
बाजार में नहीं मिल अच्छा धनिया, तो ऐसे घर पर ही उगा लें
बाजार में नहीं मिल अच्छा धनिया, तो ऐसे घर पर ही उगाो लें
Embed widget