एक्सप्लोरर

Kitchen Tips: अब गर्मी में भट्टी नहीं बनेगी आपकी किचन, इसे ऐसे रखें कूल कि मन लगे फुल

Home Tips: गर्मी हद से ज्यादा झुलसा रही है तो अपनी किचन को कैसे कूल और फ्रेश रखें. आइए जानते हैं इसका तरीका.

घर किसी का भी हो, उसका दिल किचन को ही माना जाता है. यही वह जगह होती है, जहां बनाए खाने से घर के बाकी सदस्यों के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने का मौका मिलता है. हालांकि, घर का यह हिस्सा हमेशा बेहद गर्म और पसीने से भरपूर होता है. यह दिक्कत गर्मियों में तो अपने उफान पर होती है. यहां गर्मी के साथ पसीने की बदबू और चिकनाई का कॉम्बिनेशन बनता है, जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं. आइए आपको बताते हैं कि बेहद गर्मी में आपकी किचन कूल और फ्रेश रहेगी. आइए आपको इसके टिप्स बताते हैं.

खाना बनाने के वक्त में बदलाव

अगर आप दिन में दो या तीन बार खाना बनाती हैं तो आपको इसका वक्त बदलने की जरूरत है. कोशिश कीजिए कि आप सुबह-सुबह ही खाना बना लें. इससे गर्मी बढ़ने से पहले ही आप किचन से बाहर आ जाएंगी और दिक्कत भी नहीं होगी.

जल्दी तैयार होने वाली डिश बनाएं

गर्मी से बचना है तो आपको थोड़ी रिसर्च भी करनी पड़ेगी. आप ऐसी डिशेज की रेसिपी सेलेक्ट कीजिए, जिन्हें बनाने में ज्यादा वक्त न लगे. इनमें ऐसी रेसिपी शामिल होनी चाहिए, जो ज्यादा कॉम्प्लीकेटेड न हो और वे ज्यादा से ज्यादा एक घंटे में बनकर तैयार हो जाएं. 

कम समय में पकने वाली डिश बनाएं

आप ऐसी डिश भी बना सकती हैं, जो पकने में कम वक्त लेती हो. इससे किचन में गैस स्टोव ज्यादा देर तक नहीं चलेगा और किचन गर्म नहीं होगा. आप अपने डाइट प्लान में फ्रूट्स, सलाद के अलावा हल्के और उबले अनाज भी शामिल कर सकते हैं, जिन्हें पचाना भी आसान होता है.

खाना बनाने से पहले करें यह तैयारी

जब भी आप किचन में खाना बनाने जा रही हैं, उस वक्त डिश से संबंधित सामान की तैयारी पहले से ही कर लें. यह सारा काम आप बिना किचन में आए भी निपटा सकती हैं, जिनमें सब्जी काटना आदि शामिल है. इससे न सिर्फ आपका वक्त बचेगा, बल्कि आपको ज्यादा देर तक गर्म किचन में नहीं रहना पड़ेगा. 

एग्जॉस्ट का करें इस्तेमाल

आजकल हर किसी की किचन में चिमनी जरूर होती है. खाना बनाते वक्त चिमनी जरूर चलाएं. इसके अलावा किचन की खिड़कियों को भी खोल दें. इससे हवा का क्रॉस वेंटिलेशन होगा और किचन में गंदगी, नमी के अलावा बदबू भी नहीं रहेगी. साथ ही, आप किचन में अच्छा वाला एग्जॉस्ट भी लगवाएं, जो हवा के वेंटिलेशन को बेहतर करेगा. इससे आपकी किचन हमेशा कूल और फ्रेश रहेगी.

यह भी पढ़ें: मच्छरों ने मुश्किल कर दिया है जीना तो घर में रख लीजिए यह घास, एक भी मच्छर नहीं फटकेगा पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Dirty Doormat: गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स
गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget