एक्सप्लोरर

Home Tips: जला-फुंका और काला कुकर भी चमकेगा नए जैसा, बस आजमाएं ये खास टिप्स

How to Clean Pressure Cooker: रोजाना खाना बनाते-बनाते कुकर काला और गंदा हो चुका है तो उसे चुटकियों में साफ कर सकती हैं. आइए जानते हैं इजी हैक्स.

घर में खाना बनना हो या होटल में, कुकर तो हर जगह इस्तेमाल होता है. आपके दिल को जीतने वाला खाना बनाते-बनाते यह कुकर इस कदर काला हो जाता है और जल जाता है कि इस्तेमाल के बाद किचन के एक कोने में बर्तनों में अक्सर बेगाना-सा रखा रहता है. क्या हो अगर यही कुकर चुटकी बजाते ही बिल्कुल नया जैसा हो जाए? हम कोई मजाक नहीं कर रहे, बल्कि ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से जला-फुंका और काला कुकर एकदम नए जैसा चमकेगा. 

सेंधा नमक आता है बेहद काम

अगर आपका प्रेशर कुकर भी अंदर से बुरी तरह जलकर काला या भूरा हो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपको कुकर में दो-तीन गिलास पानी डालना है. इसके बाद पानी में दो-तीन चम्मच सेंधा नमक डाल दीजिए और पानी को थोड़ी देर उबलने दीजिए. थोड़ी देर बाद गैस बंद करके कुकर के अंदर का सारा पानी फेंक दीजिए और स्क्रब से कुकर को अच्छी तरह रगड़कर साफ कर लीजिए. थोड़ी-सी मशक्कत के बाद कुकर एकदम नए जैसा नजर आने लगेगा.

सिरका-नींबू का कॉम्बो भी करता है मदद

आप भी काले और गंदे प्रेशर कुकर को देखकर परेशान होती हैं तो अब कतई टेंशन मत लीजिए. सिरका और नींबू का कॉम्बिनेशन आपके बेहद काम आ सकता है और इससे काले-गंदे कुकर को साफ कर सकती हैं. इसके लिए कुकर में सबसे पहले दो-तीन चम्मच सिरका डाल दीजिए. अब दो-तीन नींबू काट लीजिए और उनसे दो-तीन चम्मच रस निकालकर सिरका में मिला लीजिए. इसके बाद कुकर में थोड़ा-सा गर्म पानी डालकर करीब 20 मिनट के लिए रख दीजिए. अब कुकर को रगड़कर साफ कर लीजिए, जिससे वह अच्छी तरह चमक जाएगा. 

काम आता है सिरका और प्याज का रस

अगर कुकर बेहद काला और गंदा हो गया है तो उसे सिरका और प्याज के रस से साफ कर सकती हैं. अगर आप यह तरीका आजमाना चाहती हैं तो चार-पांच चम्मच प्याज का रस ले लीजिए और बराबर मात्रा में सिरका भी मिला लीजिए. अब इस मिश्रण को कुकर में डालकर स्क्रब से उसे अच्छी तरह रगड़ लीजिए. थोड़ी ही देर में कुकर के सारे दाग-धब्बे छूमंतर हो जाएंगे. 

डिश वॉश और नींबू से भी कर सकते हैं सफाई

अगर घर में सिरका या सेंधा नमक नहीं है तो आप नींबू और डिश वॉश की मदद से भी काले और गंदे प्रेशर कुकर को साफ कर सकती हैं. सबसे पहले कुकर में एक गिलास पानी डाल लीजिए. अब इसमें आधा नींबू निचोड़ लीजिए और एक चम्मच डिश वॉश डालकर गैस पर रखकर पांच मिनट तक गर्म होने दीजिए. जब पानी अच्छी तरह गर्म हो जाए तो स्क्रब से कुकर को रगड़ लीजिए. कुकर इस कदर साफ हो जाएगा कि एकदम नया जैसा लगेगा.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में अटके रहते हैं कपड़ों के रेशे, आजमाएं ये हैक्स तो चुटकियों में होगी साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Kitchen Spices Safety Tips :किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget