एक्सप्लोरर

Home Tips: कपड़ों पर लगे चाय के निशान छुड़ा रहे पसीने तो इन हैक्स से आसान कर लीजिए अपनी मुसीबत

How to remove Tea Stain: चाय पीने के शौकीन तमाम लोग होते हैं, लेकिन कई बार चाय कपड़ों पर गिर जाती है, जिसे साफ करना बेहद मुश्किल होता है.

चाय की चुस्कियां किसे पसंद नहीं होतीं. हर कोई दिन में एक न एक बार चाय जरूर पी लेता है, लेकिन यही तलब कई बार उस वक्त मुसीबत में डाल देती है, जब चाय की कुछ बूंदें कपड़ों पर गिर जाती हैं और उसके निशान कपड़ों पर पड़ जाते हैं, जिन्हें साफ करना किसी जंग लड़ने से कम नहीं होता. आइए आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिनकी मदद से आप चाय के निशान को चुटकियों में साफ कर सकती हैं. 

चाय से होती है यह दिक्कत

चाय का स्वाद हर किसी का दिल जीतने में माहिर होता है, लेकिन इसकी चंद बूंदें कीमती से कीमती कपड़ों की शो खराब कर सकती हैं. दरअसल, कपड़ों से चाय के निशान हटाना बेहद मुश्किल होता है. चाय इस तरह लोगों को दिक्कत भी दे देती है.

बड़े काम का है नींबू

अगर कपड़े पर चाय गिर गई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप नींबू की मदद से कपड़े पर लगे चाय के निशान को आसानी से साफ कर सकती हैं. इसके लिए आपको एक नींबू काटना होगा. अब इस टुकड़े को कपड़े के दाग वाले हिस्से पर कुछ देर के लिए रगड़ दीजिए. इसके बाद कपड़े को धो दीजिए. चाय का निशान चुटकियों में साफ हो जाएगा, क्योंकि नींबू बेस्ट ब्लीचिंग एजेंट होता है.

सिरका भी आता है काम

आप कपड़े पर लगे चाय के निशान सिरका लगाकर भी साफ कर सकती हैं. इसके लिए आपको एक बाल्टी पानी लेना होगा, जिसमें आधा कप सफेद सिरका मिला लीजिए. अब करीब 20-25 मिनट के लिए कपड़े को इस घोल में भिगो दीजिए, जिसके बाद कपड़े को धो दीजिए. इस तरकीब से कपड़ा एकदम साफ हो जाएगा. 

आलू से भी साफ कर सकते हैं कपड़ा

अगर आप नींबू और सिरका इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आप आलू की मदद से भी कपड़े पर लगे चाय के निशान को बेहद आसानी से साफ कर सकती हैं. आपको सबसे पहले आलू को उबालना होगा. उबलने के बाद आलू को छील लीजिए. अब छिले हुए आलू को कपड़े पर रगड़ दीजिए और कुछ देर बाद कपड़े को धो लीजिए. आप देखेंगी कि कपड़े से चाय के निशान चुटकियों में गायब हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें: गाली देना सीख गया है बच्चा तो न हो परेशान, ऐसे समझाएं सही और गलत का अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kitchen Cleaning Tips: क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
Room Cleaning Tips: झाड़ू लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम
झाड़ृ लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम
Sticker Removal Tips: नए बर्तनों पर लगे स्टीकर को मिनटों में हटाएं, नहीं बचेगा गोंद का निशान
नए बर्तनों पर लगे स्टीकर को मिनटों में हटाएं, नहीं बचेगा गोंद का निशान
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget